BMW X4 Silver Shadow: एसयूवी लवर्स के लिए जोरदार फीचर्स और स्टाइलिश अवतार में लॉन्च हुई यह गाडी, देखें डिटेल्स

BMW India ने X4 SUV का सिल्वर शेडो एडिशन (Silver Shadow Edition) लॉन्च किया है। इस मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट (Petrol Variants) की एक्स शोरूम कीमत 71.9 लाख रुपए है।

Written By :  aman
Update: 2022-04-18 10:42 GMT

bmw x4 silver shadow edition 

BMW X4 Silver Shadow Edition : अगर आप भी एसयूवी (SUV) लवर्स हैं तो दुनिया की बेहतरीन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू आपके लिए एक बेहतरीन SUV लेकर आई है। बीएमडब्ल्यू इंडिया (BMW India) ने X4 SUV का सिल्वर शेडो एडिशन (Silver Shadow Edition) लॉन्च किया है। इस मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट (Petrol Variants) की एक्स शोरूम कीमत (Ex Showroom Price) 71.9 लाख रुपए है।

BMW की इस लग्जरी SUV के डीजल मॉडल (Diesel Model) की कीमत 73.90 लाख रुपए तक अनुमानित है। बता दें कि, इस Special Edition SUV के बाहरी हिस्से में हाई ग्लॉस क्रोम (High Gloss Chrome) का इस्तेमाल किया गया है।

भारत में बुकिंग शुरू 

वहीं, इस मॉडल का निर्माण पूरी तरह घरेलू रूप से किया जा रहा है। कार निर्माता कंपनी ने स्पेशल एडिशन की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। इस नए एडिशन के साथ मेश किडनी ग्रिल को हाई ग्लॉस क्रोम फिनिश दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस SUV के पिछले हिस्से में रैप अराउंड एलईडी टेल लैंप्स भी दिए गए हैं।


कुछ ऐसा है स्टाइल और डिजाइन

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने X4 SUV के सिल्वर शेडो एडिशन (Silver Shadow Edition) को बड़े साइज का ऑटोमैटिक टेलगेट भी दिया है। वह चौड़े टेलपाइप क्रोम फिनिश के साथ आता है। नए स्पेशल एडिशन को अलग रंगों में पेश किया गया है। इनमें कार्बन ब्लैक (Carbon Black), फायटॉनिक ब्लू (Phytonic Blue) और एल्पाइन व्हाइट (Alpine White) शामिल हैं। कार के केबिन में लेदरेट वेर्नास्का अपहोल्स्ट्री दी गई है। यह मॉका के साथ डेकोर स्टिचिंग में फिनिश की गई है। इस स्पेशल एडिशन के साथ सामान्य रूप से एम इंटीरियर दिया गया है। यह पर्ल क्रोम के साथ आता है। 


इसे चलाना काफी सस्ता

BMW India ने इसके साथ सर्विस इंक्लूसिव (Service Inclusive) और सर्विस एक्सक्लूसिव प्लस पैकेज (Service Exclusive Plus Package) भी ऑफर किया है। ऐसा कंपनी पहले से करती आ रही है। यह सुविधा कम्पनी की सभी पुरानी और नई कारों पर उपलब्ध है। यह एक सर्विस पैकेज है। इसमें तीन साल या 40,000 किमी तक वारंटी को 10 साल या 2 लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इस हिसाब से देखें कार को 1.52 रुपए प्रति किमी पर चलाया जा सकता है।

BMW की तरफ से दी जा रही यह पैकेज ग्राहकों को काफी सहूलियत देती है। इसकी बदौलत कार चलाना ना सिर्फ किफायती होता है, बल्कि समय-समय पर इसका मेंटेनेंस भी सस्ता हो जाता है।

Tags:    

Similar News