BS6 नियम के लागू होने के साथ 31 मार्च तक डीजल के ये मॉडल हो जाएंगे बंद, भारी छूट पर गाड़ियों की हो रही बिक्री

BS6 Rules Effects on Vehicles Price: 1 अप्रैल, 2023 से नियम BS6 फेज नॉर्म्स के चलते 31 मार्च के बाद कई डीजल कारें बंद होने जा रही हैं। कंपनियां चुनिंदा मॉडल पर भारी छूट दे रही है।

Written By :  Jyotsna Singh
Update: 2023-03-02 16:53 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

BS6 Rules Effects on Vehicles Price : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्लोबल लेवल पर  प्रभावी कदम उठाए जा रहें हैं जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर की अपनी महती भूमिका दर्ज होती है। इसी पहल पर काम करते हुए 2020 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में BS6 नियमों को लाया गया था, जिससे पैसेंजर वीइकल सेगमेंट पर असर पड़ा था। जिसके चलते कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने कई डीज़ल सेगमेंट को बंद कर दिया था। उसी के साथ पेट्रोल, सीएनजी और ईवी सेग्मेंट की ओर अपना रुख किया था।

इस नियम के आने के दो साल बाद इसी वर्ष अप्रैल 2023 में BS6 2.0 नियम को प्रभावी ढंग से अमल करने की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ मार्च शुरू हो चुका है। महीने के खत्म होते-होते कई चीजें बदल जाएंगी। या यूं कहा जाए कि 1 अप्रैल, 2023 से नियम BS6 फेज नॉर्म्स के चलते 31 मार्च के बाद कई  डीजल कारें बंद होने जा रही हैं। इस नियम के आने के बाद अब ऑटोमोबाइल कंपनियों को सभी कारों के इंजन अपडेट करना होगा।

ऐसी गाड़ियां हो रही कंपनी लिस्ट से बाहर 

इस नियम के आने  से गाड़ियों की कीमतों में तेजी आने के साथ ही कई कंपनियां अपने उन डीजल इंजन  मॉडल को भी लिस्ट से बाहर कर रहीं हैं जिनकी मार्केट वैल्यू ज्यादा अच्छी नहीं है। यह बदलाव  एक ओर ग्राहकों के लिए खुशी की बात है कि ऊंची कंपनियों की महंगी गाड़ियों को वे इस समय, स्पेशल  छूट पर वो ले पाएंगे वहीं 31 मार्च के बाद यही गाड़ियां अपने अपडेटेड इंजन के साथ खासा ऊंची कीमतों के साथ ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ने वाली हैं। कंपनियों स्टॉक खाली करने के लिए इन पर  भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।आइए जानते हैं कौन कौन से मॉडल हो रहे लिस्ट से बाहर, और उन पर कितनी छूट मिल रही है,,,

हुंडई के 2 डीजल मॉडल बंद होंगे

31 मार्च तक बंद होने वाली कारों में हुंडई के भी दो डीजल मॉडल शामिल है। वो अपनी वरना (डीजल) और अल्काजार (डीजल) को बंद कर देगी। हुंडई के लिए डीजल मॉडल की सेल्स का ग्राफ कम हुआ है। ऐसे में कंपनी डीजल मॉडल को बंद करती जा रही है। वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 1.25 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ग्राहकों को ये फायदा तभी मिलेगा जब वो कार स्टॉक में होती है।

स्कोडा के 2 डीजल मॉडल बंद होंगे

स्कोडा भी 31 मार्च तक अपने 2 डीजल मॉडल को बंद करने वाली है। इस लिस्ट में ऑक्टाविया और सुपर्ब शामिल है। खास बात है कि ये दोनों पेट्रोल मॉडल हैं, लेकिन इनकी सेल्स काफी डाउन है। इसी वजह से कंपनी इन कारों को अपडेट नहीं कर रही है। वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 55 हजार रुपए तक के बेनिफिट दे रही है।

मारुति, टाटा, रेनो, निसान के 1-1 डीजल मॉडल बंद

31 मार्च तक बंद होने वाली डीजल कारों  में निसान किक्स, मारुति ऑल्टो 800, टाटा अल्ट्रोज (डीजल), रेनो क्विड 800 के नाम भी हैं। इसी वजह से इन कारों पर बंपर डिस्काउंट भी मिल रहा है। मारुति ऑल्टो 800 पर 40 हजार रुपए तक, टाटा अल्ट्रोज डीजल पर 28 हजार रुपए तक, रेनो क्विड 800 पर 52 हजार रुपए तक और निसान किक्स पर 82,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। ये फायदा भी स्टॉक होने पर मिलेगा।

महिंद्रा के 3 डीजल मॉडल हो रहे बंद

महिंद्रा के 3 मॉडल 31 मार्च के बाद नहीं खरीद पाएंगे। इस लिस्ट में मराजो, अल्टुरस G4 और KUV100 शामिल है। महिंद्रा भी कई मॉडल का प्रोडक्शन बहुत पहले बंद कर चुकी है। ऐसे में वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 70 हजार रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। डीलर्स की तरफ से ये बेनि,फिट्स और भी ज्यादा हो सकता है। हालांकि, ये फायदा ग्राहकों को तभी मिलेगा जब वो कार स्टॉक में होती है।

हुंडई के 2 डीजल  मॉडल बंद होंगे

31 मार्च तक बंद होने वाली कारों में हुंडई के भी 2 मॉडल शामिल है। वो अपनी वरना (डीजल) और अल्काजार (डीजल) को बंद कर देगी। हुंडई के लिए डीजल मॉडल की सेल्स का ग्राफ कम हुआ है। ऐसे में कंपनी डीजल मॉडल को बंद करती जा रही है। वो इन मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 1.25 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है।

Tags:    

Similar News