Digital Payment: भारत में डिजिटल लेनदेन का रिकॉर्ड, जानें कौन सा पेमेंट मोड़ है टॉप पर

Digital Payment: भारत में अक्टूबर महीने में डिजिटल पेमेंट में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड Phonepe ने बनाया है। बता दें कि अक्टूबर महीने में 193 करोड़ UPI लेनदेन हुए हैं।

Written By :  Shraddha
Update: 2021-11-10 06:27 GMT

भारत में डिजिटल लेनदेन का रिकॉर्ड (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Digital Payment : भारत में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को लोग काफी अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ज्यादातर लोग भारत में डिजिटल पेमेंट का सहारा लेते हैं। इस डिजिटल इंडिया (Digital India) में फोन पे (Phone Pe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे मोड़ को काफी सराहा गया है। आज जानते हैं कि इस डिजिटल लेनदेन में कौन सा मोड़ सबसे टॉप पर है।

Phonepe का रिकॉर्ड

भारत में अक्टूबर महीने में डिजिटल पेमेंट में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड Phonepe ने बनाया है। बता दें कि अक्टूबर महीने में 193 करोड़ UPI लेनदेन हुए हैं। सितंबर महीने में जहां Phonepe से 3. 06 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ था वहीं अक्टूबर महीने में बढ़कर 3.65 लाख करोड़ रुपए हो गया है। Phonepe में 47 फीसदी की हिस्सेदारी रही है।

Google Pay का रिकॉर्ड

Google Pay का शेयर मार्केट करीब 34 फीसदी रहा (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया) 

डिजिटल पेमेंट में गूगल पे की बात करें तो अक्टूबर माह में 145 करोड़ UPI पेमेंट हुए हैं, जो कि सितम्बर महीने से 12 फीसदी ज्यादा है और ट्रांजैक्शन वैल्यू में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस दौरान गूगल पे में 2.87 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। Google Pay का शेयर मार्केट करीब 34 फीसदी रहा है। इसके साथ ही इस मोड़ को करना काफी आसान है। गूगल पे डिजिटल पेमेंट में दूसरे नंबर पर है।

Paytm रिकॉर्ड

डिजिटल इंडिया में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल काफी बखूबी से किया जा रहा है। डिजिटल को भारत में काफी तेजी के साथ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। Paytm Payment bank तीसरा सबसे बड़ा UPI पेमेंट बनकर सामने आया है। Paytm ने भारत में पिछले माह के मुकाबले 34 फीसदी का इजाफा हुआ है।Paytm Payment ने 80,508 करोड़ का लेनदेन किया है। इस दौरान Paytm का मार्केट शेयर 10 फीसदी रहा है।

Paytm Payment ने 80,508 करोड़ का लेनदेन किया है(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया) 

भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर काफी इजाफा हुआ है। इस डिजिटल मोड़ में Phonepe सबसे पहले पायदान पर नजर आया है। इसके बाद google pay और तीसरे नंबर पर Paytm है। अब लोग ऑफलाइन से कहीं ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन तरीके से पेमेंट करना काफी आसान है इससे समय की बचत कहीं ज्यादा हो रही है।

Tags:    

Similar News