Flipkart Mobile Bonanza : फ्लिपकार्ट की इस सेल में iphone 12 mini पर मिल रहा 16,250 का डिस्काउंट, जानें फीचर्स

Flipkart Mobile Bonanza :Flipkart Mobile Bonanza की इस सेल में Apple के लेटेस्ट डिवाइस iphone 12 mini को 16,250 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-11-18 11:03 GMT

फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनान्जा सेल (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Flipkart Mobile Bonanza : फ्लिपकार्ट इस समय एक शानदार सेल लेकर आया है जिसमें यूजर्स के लिए कई ब्रांडेड स्मार्टफोन (smartphone) काफी सस्ते ऑफर के साथ दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट की Mobile Bonanza सेल की शुरुआत 17 नवंबर से शरू हुई है यह सेल 21 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में सैमसंग से लेकर Apple तक के डिवाइस पर बम्पर डिस्काउंट, नो कॉस्ट EMI जैसे कई ऑफर मिल रहे हैं।

आज फ्लिपकार्ट की सेल (flipkart sale) को दूसरा दिन शुरू हुआ है। Flipkart Mobile Bonanza की इस सेल में Apple के लेटेस्ट डिवाइस iphone 12 mini को 16,250 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में iphone 12 mini को 44,999 रुपये की कीमत में दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 14,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है और 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। 

फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनान्जा सेल (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


 आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनान्जा में स्मार्टफोन पर कई भारी डिस्काउंट मिल रहे हैं। इस सेल में iphone 12 mini की कीमत में काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। iphone 12 mini को 44,999 रुपये के बजाय 28,749 रुपये की कीमत पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इसके साथ इसमें कई अन्य ऑफर दिए जा रहे हैं। 12 mini पर 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इस डिवाइस को 1,538 रुपये प्रति माह की नो - कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। 

 iphone 12 mini (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

iphone 12 मिनी स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन 12 मिनी की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.4 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED स्क्रीन दी जा रही है। इसमें 12 MP का डुअल रियर कैमरा और 12 MP का सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। इसके अलावा इस डिवाइस में A14 Bionic चिपसेट का सपोर्ट दिया जा रहा है। iphone 12 मिनी में ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल, रेड और व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन में दिया जा रहा है। 


Tags:    

Similar News