Google Maps: 1 अगस्त से बदल जाएंगे Google Maps से जुड़े ये जरूरी नियम

Google Maps Features: गूगल मैप अक्सर समय समय पर अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए नए अपडेट लाता रहता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-07-25 13:51 GMT

Google Map

Google Maps Features: गूगल मैप अक्सर समय समय पर अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए नए अपडेट लाता रहता है। हाल ही में गूगल ने भारत में अपने नियमों में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं, जो अगले महीने 1 अगस्त 2024 से देशभर में लागू होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं गूगल मैप से जुड़े बदलाव के बारे में विस्तार से:

1 अगस्त से बदल जाएगा गूगल मैप से जुड़े ये नियम

1 अगस्त से गूगल मैप से जुड़े कुछ बदलाव होंगे। कंपनी ने भारत में लेने वाले चार्जेस को 70 फीसदी तक कम कर दिया है। वहीं गूगल मैप अपनी सर्विस के बदले में डॉलर की जगह अब भारतीय रुपए में चार्ज करेगा। बता दें कि, गूगल मैप ने अपने नियमों में ऐसे समय पर बदलाव किए हैं, जब ओला ने अपना खुद का नेविगेशन ऐप मार्केट में उतारा है। वहीं अब अगस्त 2024 से, गूगल मैप के चार्ज 70% कम होने वाले हैं और पेमेंट डॉलर की जगह अब भारतीय रुपए में पैसे देने होंगे। 


हालांकि, ये चार्ज आम लोगों को नहीं देना है। दरअसल आम यूजर्स को किसी भी प्रकार के चार्जेस नहीं देने होंगे। आम यूजर्स के लिए गूगल मैप की सर्विस फ्री है। ये चार्ज उनलोगों को देना है जो गूगल मैप का यूज अपने बिजनेस के लिए करते हैं। ऐसे लोगों को सर्विस के बदले गूगल मैप को चार्जेस देने होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, गूगल मैप ने इसी में बदलाव करके चार्जेस में कटोती कर दी है। अब गूगल नेविगेशन सर्विस के बदले डॉलर की जगह भारतीय रुपए में पेमेंट करने होंगे। पहले भारत में गूगल मैप नेविगेशन सर्विस के बदले में 4 से 5 डॉलर मंथली फीस देने पड़ते थे। लेकिन नियमों में बदलाव के बाद इसे 0.38 (31रुपये) से लेकर 1.50 डॉलर(125 रुपये) कर दिया गया है। 

Tags:    

Similar News