OMG: Google का बड़ा फैसला, 1 सितंबर से बंद हो जाएंगे ये सभी Apps

Google New Rules And Policy: गूगल अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नया अपडेट्स लाता रहता है। अब वहीं एक बार फिर गूगल 1 सितंबर से अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-08-24 08:45 GMT

Google New Rules and Policy

Google New Rules And Policy: गूगल अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नया अपडेट्स लाता रहता है। अब वहीं एक बार फिर गूगल 1 सितंबर से अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जिसका असर गूगल प्ले स्टोर पर देखने को मिल सकता है। दरअसल गूगल का नया पॉलिसी देश में लोगों के साथ हो रहे स्पैम को रोकने को लेकर है। ऐसे में आइए जानते हैं गूगल के नए पॉलिसी के बारे में विस्तार से: 

1 सितंबर से बंद हो जाएंगे ये सभी Apps

गूगल ने यूजर्स की एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जो सिक्योरिटी और प्राइवेसी से भी जुड़ा हुआ है। गूगल का कहना है कि, लो बिल्ड क्वालिटी और खराब डिजाइन वाले ऐप्स मालवेयर का सोर्स हो सकते हैं। ये यूजर्स की पर्सनल जानकारी को चुरा लेते हैं। इसीलिए गूगल ने अब ऐसे ऐप्स को हटाने का फैसला कर लिया है। दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर हजारों की संख्या में ऐसे ऐप्स हैं जिनका डिजाइन और क्वालिटी काफी खराब है। लेकिन ये यूजर्स को प्रीमियम सर्विस देते हैं, जिसके बदले में ये यूजर्स से उनके कॉन्टैक्ट, फोटो, और जीमेल का एक्सेस ले लेते हैं। जिससे हैंकिग की परेशानी हो सकती है।


ऐसे में अगर स्मार्टफोन में कोई लो क्वालिटी ऐप है तो 1 सितंबर से इसको हटाया जा सकता है। दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कई ऐप से फ्रॉड की खबरें सामने आती रही हैं। क्रिप्टो ऐप डाउनलोड करने पर कई यूजर्स के साथ फ्रॉड का केस सामने आया था। जिसके बाद से ही गूगल ने सख्ती दिखाते हुए ये फैसला लिया है। हालांकि ये पहले बार नहीं है बल्कि पहले भी गूगल ने ऐप्स को लेकर फैसले लिए थे। लेकिन अब पॉलिसी में कुछ बदलाव से इसका असर बड़े पैमाने पर एंड्रॉयड यूजर्स पर देखने को मिल सकती है। 

Tags:    

Similar News