Paytm को टक्कर देने आया Google Pay का साउंडबॉक्स, जानें कैसे करेगा काम

Google Pay: Google भारतीय व्यापारियों के लिए साउंडबॉस लॉन्च करने वाला है। गूगल पे की सर्विस ठीक वैसे ही काम करेगी जैसी पेटीएम और फोनपे ने अपने-अपने व्यापारियों के लिए बनाए हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-02-24 05:32 GMT

Google Pay: पेटीएम और फोनपे की तरह ही अब गूगल पे भी अपने यूजर्स के लिए खास तोहफा लेकर आया है। दरअसल Google भारतीय व्यापारियों के लिए साउंडबॉस लॉन्च करने वाला है। साउंडपॉड एक ऑडियो डिवाइस है, जो व्यापारियों को आवाज के जरिए पेमेंट रिसीव होने का अलर्ट बताने में मदद करेगा। गूगल पे की सर्विस ठीक वैसी ही है जैसी पेटीएम और फोनपे ने अपने-अपने व्यापारियों के लिए बनाए हैं। 

बता दें गूगल पेय ने भारत में व्यापार करने वाले व्यापारियों को क्यूआर पेमेंट ट्रैक करने के लिए साउंडबॉक्स लॉन्च किया है। हालांकि, गूगल पे से पहले इस सर्विस की शुरुआत पेटीएम ने की थी। दरअसल गूगल पेय के साउंडपॉड सर्विस को कुछ टाइम पहले लिमिटेड यूजर्स के लिए पेश किया था, लेकिन अब गूगल ने इस सर्विस को सभी यूजर्स के लिए पेश करेगा। गूगल पेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, "उन्हें अपने मर्चेंट्स से पॉजिटिव रिव्यू मिली हैं, इसलिए अब उन्होंने अपनी इस सर्विस को बड़े लेवल पर यानी कि आम यूजर्स के लिए भी लागू किया जाएगा। 

गूगल पे पेश करेगा साउंडबॉक्स

भारत में व्यापारियों के लिए साउंडबॉक्स की सुविधा सबसे पहले पेटीएम ने साल 2019 में शुरू की थी। उसके बाद फोनपे ने भी अपने व्यापारियों के लिए साउंडबॉक्स की सर्विस शुरू की थी। इन दोनों के बाद अब गूगल पेय ने भी इस सर्विस को शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, भारत के व्यापारियों को गूगल पेय साउंडपॉड की डेली और एनुअल दोनों तरह की सर्विस मिलेगी। दोनों सर्विस की चार्ज अलग होगी। व्यापारी डेली प्लान के लिए 499 रुपये की वनटाइम या 5 रुपये प्रतिदिन की फीस जमा करके साउंडपॉड इस्तेमाल कर सकते हैं तो वहीं, एनुअल प्लान के लिए व्यापारियों को एक बार में 1499 रुपये जमा करनी होगी, जिसमें यूजर्स को 500 रुपये की बजत होंगी।


इतना ही नहीं जो व्यापारी गूगल पेय के क्यूआर कोड्स के जरिए 400 पेमेंट्स रिसीव करेंगे, उन्हें कैशबैक भी मिलेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए Google Pay Business App डाउनलोड करना होगा। फिर सब्सक्रिप्शन स्टार्ट करने के लिए एक प्लान चुनना होगा। उसके बाद व्यापारियों को डेली सेटलमेंट का ऑप्शन ऑन करना होगा फिर पेमेंट प्रोफाइल चुननी होगी। तब जाकर गूगल पेय साउंडपॉड इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगा।  

Tags:    

Similar News