Google Podcasts Service: करोड़ों यूजर्स को लगा झटका, गूगल ने बंद की ये सर्विस

Google Podcasts Service: गूगल पॉडकास्ट दो अप्रैल के बाद बंद हो रहा है। गूगल ने पॉडकास्ट सर्विस को जून 2018 में लॉन्च किया था, जो अब बंद हो रहा है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-04-02 13:01 GMT

Google Podcasts Service Down: गूगल अक्सर अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर को पेश करता रहता है तो वहीं कुछ फीचर्स या सर्विस को बंद भी करता है। एक बार फिर गूगल यूजर्स की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि गूगल ने अपने एक खास सर्विस को बंद कर दिया है। गूगल अपनी एक खास सर्विस को आज यानी 2 अप्रैल से बंद कर रहा है। जिसके बाद यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है।

Google ने बंद की Podcast Service

गूगल ने अपनी खास सर्विस पॉडकास्ट को बंद करने का फैसला किया है। दरअसल Google Podcasts दो अप्रैल के बाद बंद हो रहा है। लेकिन अभी भी ये एप गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर पर मौजूद है। बता दें गूगल ने पॉडकास्ट सर्विस को जून 2018 में लॉन्च किया था। गूगल का कहना है कि, जिन यूजर्स ने Google Podcasts के साथ सब्सक्रिप्शन लिया है उनके सब्सक्रिप्शन को YouTube Music पर मूव कर दिया जाएगा। वहीं पॉडकास्ट को बंद करने की जानकारी खुद Google ने यूजर्स को ई-मेल के जरिए दे रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है कंपनी ने इससे पहले भी कई सर्विसेस को बंद कर चुकी है। 


इतना ही नहीं Google ने पॉडकास्ट सर्विस के फीचर्स को यूट्यूब म्यूजिक के साथ इंटीग्रेट करना भी शुरू कर दिया है। बता दें अमेरिका में यूट्यूब म्यूजिक और पॉडकास्ट एक ही एप में दिखने लगे हैं। वहीं अन्य देशों में भी इसे जल्द ही जारी किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबली Google Podcasts एप को 50 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। दरअसल Google यूट्यूब म्यूजिक में पॉडकास्ट के फीचर को भी एड कर रहा है जिनमें RSS फीड भी शामिल है। वहीं आप गूगल पॉडकास्ट के डाटा और सब्सक्रिप्शन को आप आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

गूगल पॉडकास्ट के डाटा और सब्सक्रिप्शन को इस तरह करें ट्रांसफर: 

सबसे पहले आप अपने पॉडकास्ट एप को ओपन करें।

अब आप मेन्यू में जाएं और फिर एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब यहां आपको एक्सपोर्ट टू यूट्यूब म्यूजिक का ऑप्शन मिलेगा।

इसके बाद अब आपको इसमें एक्सपोर्ट ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। 

इसके बाद अब आपको कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही आपका सब्सक्रिप्शन यूट्यूब म्यूजिक एप पर ट्रांसफर हो जाएगा।

Tags:    

Similar News