Crypto Apps को लेकर बड़ा फैसला, Binance, Kraken समेत कई विदेशी क्रिप्टो ऐप्स को गूगल ने किया बैन

Crypto Apps Banned in India: अगर आप क्रिप्टो में निवेश करते हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। दरअसल गूगल ने कई Crypto Apps पर बैन लगा दिया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-15 14:09 GMT

Crypto Apps Banned in India: अगर आप क्रिप्टो में निवेश करते हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। दरअसल गूगल ने कई Crypto Apps पर बैन लगा दिया है। गूगल ने कई सारे ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने का निर्णय लिया है। जिन ऐप्स को हटाया गया है, उनमें से 9 क्रिप्टो ऐप्स शामिल हैं। अगर आप क्रिप्टो ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इन ऐप्स को uninstall कर देना चाहिए। दरअसल इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर इंडिया से ऑफिशियली तौर पर रिमूव कर दिया गया है। Binance और Kraken जैसे ऐप्स पर भी बैन लगा है।


इन 9 ऐप्स पर लगे बैन

जानकारी के लिए बता दें कि, दिसंबर 2023 में, भारतीय वित्त मंत्रालय की फायनान्शियल इंटेलिजन्स युनिट (FIU) ने बिनेंस और क्रैकेन सहित 9 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद अब, Google ने भारत में प्ले स्टोर से कई क्रिप्टो एक्सचेंज ऐप्स पर बैन लगा दिया है। वहीं पिछले हफ्ते, एप्पल ने भी इन ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से रिमूव कर दिया था। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने पांच साल पहले ही क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाया था। क्रिप्टो करेंसी के इस्तेमाल का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, लेकिन इस मामले में कोई राहत नहीं मिल सकी थी।

अब गूगल इंडिया इन ऐप्स पर बैन लगा दिया है। बता दें इन ऐप्स को भारत में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग रेगुलेशन के उल्लंघन के आरोप में बंद किया गया है। वहीं बाइनांस, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है, इस पर भी बिना लाइसेंस के लोकल यूजर्स को अपनी सेवाएं देने का आरोप है। ऐसे में दुनिया भर के कई देशों ने इस पर बैन लगाया हुआ है। बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत ने भी बाइनांस पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

Tags:    

Similar News