Mahindra XUV700 नए कलर में लॉन्च, फीचर्स भी जबरदस्त, जानें कीमत

Mahindra XUV700 New Colour Variant: अगर आप महिंद्रा के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Mahindra XUV700 नए कलर ऑप्शन में अब उपल्ब्ध है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-07-02 08:00 GMT

Mahindra XUV700 New color variant

Mahindra XUV700 New Colour Variant: अगर आप महिंद्रा के फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Mahindra XUV700 नए कलर ऑप्शन में अब उपल्ब्ध है। कंपनी ने Mahindra XUV700 को नए कलर वरिएंट में उतारा है। ये एक शानदार और पावरफुल गाड़ी की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने AX5 सेलेक्ट वेरिएंट को हाल ही में मार्केट में उतारा था, अब इस कार में दो नए कलर वेरिएंट को जोड़ा गया है।

Mahindra XUV700 मोस्ट पॉपुलर एसयूवी में से एक मानी जाती है। कंपनी ने इस एसयूवी को दो नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। ये गाड़ी डीप फॉरेस्ट (Deep Forest) और Burnt Sienna रंग में मार्केट में लॉन्च हुई है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Mahindra XUV700 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत के बारे में विस्तार से:


Mahindra XUV700 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Mahindra XUV700 Features, Review And Price):

Mahindra XUV700 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Mahindra XUV700 Features, Review And Price) की बात करें तो इस गाड़ी के फीचर्स काफी ज्यादा तगड़े हैं। महिंद्रा XUV700 एक शानदार कार है, जो 14 कलर वेरिएंट में भारतीय बाजार में मौजूद है। डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सीना से अलावा ये गाड़ी 12 कलर वेरिएंट डेजलिंग सिल्वर, इलेक्ट्रिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, रेड रेज, नपोली ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक DT, एवरेस्ट व्हाइट DT, डेजलिंग सिल्वर DT, इलेक्ट्रिक ब्लू DT, रेड रेज DT और ब्लेज रेड (Matte) कलर में लॉन्च हुई है। 

महिंद्रा ने XUV700 के नए वेरिएंट यानी AX5 सेलेक्ट वेरिएंट को पेश किया है। ये एक 7-सीटर गाड़ी है। इस कार में स्काईरूफ फीचर भी दिया गया है। ये गाड़ी 10.24-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। इस कार को स्टार्ट या स्टॉप करने के लिए पुश बटन दिया गया है। महिंद्रा XUV700 के फीचर्स की लिस्ट में कई और एडवांस्ड फीचर टेक्निक दिए गए हैं। इस कार में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले का फीचर भी शामिल है। ये गाड़ी साउंड स्टेजिंग के साथ 6 स्पीकर के साथ आती हैं। इंफोटेनमेंट स्क्रीन में AndrenoX सिस्टम दिया हुआ है। महिंद्रा की इस एसयूवी में एलईडी DRLs और फुल साइज व्हील कवर भी मौजूद है। 

Mahindra XUV700 New Colour Variant की कीमत (Mahindra XUV700 New Colour Variant Price) की बात करें तो इस AX5 वेरिएंट की एक्स-शोरूम की कीमत करीब 16.89 लाख रुपए है। 

Tags:    

Similar News