Moto G Stylus 5G 2024 vs Xiaomi Redmi Note 13 Pro: किस फोन को खरीदना होगा बेस्ट

Moto G Stylus 5G 2024 vs Xiaomi Redmi Note 13 Pro बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन की इस लिस्ट में शामिल है। इन दोनों ही फोन के फीचर्स काफी तगड़े हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-15 08:30 GMT

Moto G Stylus 5G 2024 vs Xiaomi Redmi Note 13 Pro: मोटोरोला और शाओमी को भारत में काफी पॉपुलर है। यूजर्स इन दोनों ही ब्रांड के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद करते हैं। Moto G Stylus 5G 2024 और Xiaomi Redmi Note 13 Pro भी इस लिस्ट में शामिल है। इन दोनों ही फोन के फीचर्स काफी तगड़े हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Moto G Stylus 5G 2024 vs Xiaomi Redmi Note 13 Pro में से दोनों में से किस फोन को खरीदना होगा फायदे की डील: 

Moto G Stylus 5G 2024 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Moto G Stylus 5G 2024 Features, Review And Price): 

Moto G Stylus 5G 2024 के फीचर्स, रिव्यू और कीमत की बात करें तो Moto G Stylus 5G (2024) में एक बेहतरीन स्टाइलस फोन है। Moto G Stylus 5G (2024) के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा यूनिट मिलता है। इसके अलावा ये फोन 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं Moto G Stylus 5G (2024) में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले यूजर्स को मिलता है। इस फोन की खासियत ये है कि, ये फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। इस फोन में 8जीबी रैम और 256 GB स्टोरेज दिया गया है। दरअसल Moto G Stylus 5G (2024) का कुछ फीचर्स Moto G Stylus 5G (2023) जैसा ही है। Moto G Stylus 5G (2024) की कीमत की बात करें तो मोटो के इस फोन को $399.99 (करीब 33,000 रुपए) में लॉन्च किया गया है। ये फोन 30 मई से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के सभी फीचर्स काफी अच्छे हैं।  


Xiaomi Redmi Note 13 Pro के फीचर्स, रिव्यू और कीमत (Xiaomi Redmi Note 13 Pro Features, Review And Price):

Xiaomi Redmi Note 13 Pro के फीचर्स, रिव्यू और कीमत की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को 200MP कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 6.67-inch का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले काफी बेहतरीन है। इस फोन के टच रिस्पॉन्स भी बहुत अच्छा है। कैमरा की बात करें तो 200MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Redmi Note 13 Pro में MediaTek Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर मिलता है। Redmi Note 13 Pro 5G की बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Redmi Note 13 Pro OS वर्जन यानी- Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर रन करता है। इन सभी के अलावा इस फोन में कई अन्य स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं। 

अगर Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है। इस फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 26,999 रुपए है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 28,999 रुपए है।  

Tags:    

Similar News