OnePlus Watch 3: लॉन्च से पहले डीटेल्स लीक, Apple Watch से होगा टक्कर

OnePlus Watch 3: इस वॉच में कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे, जो शानदार डिजाइन के साथ आएंगे। इसे किफायती दाम पर लॉन्च किया जाएगा।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-12 13:11 GMT

OnePlus Watch 3

OnePlus Watch 3: भारत में OnePlus के प्रोडक्ट्स का क्रेज जबरदस्त है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टवॉच OnePlus Watch 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दरअसल वनप्लस की इस नई स्मार्टवॉच को भारत के BIS और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है। जिससे ये उम्मीद की जा रही है कि, इस वॉच को कंपनी जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस वियरेबल का मॉडल नंबर OPWWE234 होने वाला है। डेटाबेस पर इस स्मार्टवॉच को लेकर कई जानकारी भी सामने आई है। तो ऐसे में आइए जानते हैं OnePlus Watch 3 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से: 

OnePlus Watch 3 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (OnePlus Watch 3 Features, Launch Date And Price): 

OnePlus Watch 3 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की बात करें तो इस स्मार्टवॉच का फीचर्स जबरदस्त होगा। Oneplus के इस स्मार्टवॉच को भारत के BIS और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है। हालांकि, डेटाबेस पर दिखी डिटेल में इसके नाम की पुष्टि नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये अपकमिंग स्मार्टवॉच वनप्लस वॉच 3 है। लीक हुई डिटेल्स के अनुसार वनप्लस वॉच 3 में 550mAh की बैटरी होगी। इसमें कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जा सकता है।


Oneplus Watch 3 वॉच 2 के समान क्षमता है जिसके बारे में ये दावा किया जा रहा है कि, इस वॉच की बैटरी लाइफ 100 घंटे तक की है। बता दें कि, पिछले महीने मई में इसी तरह के मॉडल नंबर OPWW234 वाली वनप्लस स्मार्टवॉच भी 3C और CMIIT सर्टिफिकेशन में स्पॉट की गई थी। ये संभवतः वनप्लस वॉच 3 का ही एक वेरिएंट है।

इस स्मार्टवॉच को पावर एडॉप्टर के बिना बेचा जा सकता है और ये 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं CMIIT सर्टिफिकेशन के अनुसार, ये स्मार्टवॉच WCDMA, TD-LTE, LTE FDD, WLAN और ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों को सपोर्ट करने वाली है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स से पता चलता है कि, Oneplus Watch 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर W5 SoC या स्नैपड्रैगन W5 जेन 2 द्वारा संचालित हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि, ये स्मार्टवॉच वनप्लस वॉच 2 के सक्सेसर के तौर पर लाई जा रही है। ऐसे में इस स्मार्टवॉच में कई फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News