OPPO Watch X2 Mini Launched: ओप्पो ने लॉन्च की वॉच एक्स2 मिनी, जानें कीमत और फीचर्स

OPPO Watch X2 Mini Launched: OPPO ने आज चीन में OPPO Find X8 Ultra और Find X8s के साथ OPPO Watch X2 Mini को लॉन्च किया।;

Update:2025-04-11 18:14 IST

OPPO Watch X2 Mini Launched(photo-social media)

OPPO Watch X2 Mini Launched: OPPO ने आज चीन में OPPO Find X8 Ultra और Find X8s के साथ OPPO Watch X2 Mini को लॉन्च किया। यह नई लॉन्च की गई स्मार्टवॉच स्टेनलेस स्टील बॉडी, LTPO AMOLED डिस्प्ले, तीन दिन तक की बैटरी लाइफ और DeepSeek AI इंटीग्रेशन के साथ आती है। यहां इसकी सभी जानकारी दी गई है। OPPO Watch X2 Mini को भारत में OnePlus Watch 3 Mini के नाम से भी लॉन्च किए जाने की अटकलें हैं।

जानें OPPO Watch X2 Mini की कीमत

OPPO Watch X2 Mini की शुरुआती कीमत CNY 1,799 (लगभग 21,178 रुपये) है। यहाँ स्मार्टवॉच की वैरिएंट के हिसाब से कीमत दी गई है। OPPO Watch X2 Mini तीन कलर वैरिएंट में आती है - मूनलाइट सिल्वर, टुमॉरो गोल्ड और होशिनो ब्लैक शामिल है। यह फिलहाल चीन में प्री-सेल के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 16 अप्रैल से शुरू होगी।

यहां देखे OPPO Watch X2 Mini के स्पेसिफिकेशन

नए लॉन्च किए गए OPPO Watch X2 Mini में प्लास्टिक बॉटम के साथ स्टेनलेस स्टील चेसिस है। यह लेदर और फ्लूरोएलास्टोमर स्ट्रैप वेरिएंट में आता है। यह नई लॉन्च की गई स्मार्टवॉच 5ATM तक वाटर रेसिस्टेंट है और यह IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ प्रोटेक्शन के साथ आती है। OPPO Watch X2 Mini में 1.32-इंच AMOLED 2.5D डिस्प्ले (466 x 466 पिक्सल) और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 और BES2700BP डुअल-चिप सेटअप द्वारा संचालित है जिसमें 2GB RAM, 32GB इन-बिल्ट स्टोरेज और RTOS (रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम) के लिए 4GB eMMC स्टोरेज है। ओप्पो वॉच एक्स2 मिनी कलरओएस वॉच 7.0 पर चलता है और यह आईओएस और एंड्रॉइड दोनों डिवाइस के साथ संगत है। ओप्पो वॉच एक्स2 मिनी में 345mAh की बैटरी है, जिसके हल्के इस्तेमाल पर सात दिनों तक चलने का दावा किया गया है। 10 मिनट के चार्ज से 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी का यह भी कहना है कि घड़ी को पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 60 मिनट लगते हैं। ओप्पो वॉच एक्स2 मिनी में eSIM सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, GPS और NFC है। ओप्पो वॉच एक्स2 मिनी 8-चैनल हार्ट रेट सेंसर और 16-चैनल SpO2 सेंसर के साथ आती है, जो हृदय गति और रक्त ऑक्सीजन के स्तर को ट्रैक करती है।

Tags:    

Similar News