Redmi A1 Price in India: इस दीवाली रेडमी अपने नए स्मार्टफोन सीरीज को ला रहा, जानें सभी डिटेल्स

Redmi A1 Launch Date : रेडमी भारत में जल्द ही अपने नवीनतम स्मार्टफोन सीरीज को लांच करने वाला है। माना जा रहा यह स्मार्टफोन दीवाली 2022 तक पेश किया ज सकता है।;

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-09-01 08:44 IST

Redmi A1 (Image Credit : Social Media)

Redmi A1 Price and Specifications : चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Redmi जल्द ही अपने एक नए स्मार्टफोन सीरीज को भारत में पेश कर सकती है। दरअसल हाल ही में भारत के BIS सर्टिफिकेशन और FCC डेटाबेस पर Redmi के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A1 को देखा गया। इसके कुछ दिन बाद ही Redmi A1 को कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया। ब्रांड ने ट्विटर पर एक ट्वीट के साथ भारत में स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की है। लीक रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा कि कम्पनी अपने नवीनतम स्मार्टफोन सीरीज को इस दीवाली (Diwali 2022) भारत में लांच कर सकती है।

Redmi A1 Launch

Redmi India के ट्विटर हैंडल ने हैशटैग #DiwaliWithMi के साथ एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें संकेत दिया गया कि ब्रांड ने इस साल दिवाली के लिए कुछ लॉन्च की योजना बनाई है। इसी ट्वीट में कंपनी ने Redmi A1 स्मार्टफोन को टीज किया। कम्पनी द्वारा किये गए इस ट्वीट से यह अनुमान लगाया जा सकता है की Redmi वास्तव में अपने नवीनतम स्मार्टफोन सीरीज AI को दीवाली तक पेश कर सकता है। Redmi A1 की रिलीज़ से संकेत मिलता है कि देश में एक नई A-सीरीज़ आएगी। लेकिन इस स्मार्टफोन को लेकर अपनी ओर से बहुत आशा ना करें, यह श्रृंखला Xiaomi Mi A- श्रृंखला की तरह नहीं होगी बल्कि, यह Redmi A- सीरीज़ में एंट्री-लेवल फोन की पेशकश होगी।

Redmi A1 Specifications

Redmi A1 फोन के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। हालाँकि, इसके कुछ लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके है जिससे इसके प्रमुख विवरणों का पता चला है। इस साल दिवाली के मौके पर अक्टूबर में लांच होने वाले इस नवीनतम स्मार्टफोन को क्वाड-कोर चिपसेट MediaTek Helio A22 द्वारा संचालित किया जाएगा जिसे 3GB RAM के साथ जोड़ा गया है। यानी कि आप इस स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस को लेकर बहुत ज्यादा आशावादी ना हो यह एक सामान्य स्तर का फ़ोन होगा जिसे आप हैवी एप्प्स के लिए उपयोग नहीं कर सकते हैं। गौरतलब है की स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स पर बूट होगा। माना जा रहा रेडमी डिवाइस के साथ 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट उपलब्ध कराएगी।

Redmi A1 फोन का आयाम 164.67mm (L) x 76.56mm (W) हो सकता है। डिवाइस में कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में ब्लूटूथ और वाई-फाई 2.4GHz होगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में वीडियोग्राफी और फ़ोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सल का हो सकता है हालांकि, यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं सपोर्ट करेगा। वहीं, स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। डिवाइस के अन्य विवरण अभी ज्ञात नहीं हैं। गौरतलब है कि पोको एंट्री-लेवल स्मार्टफोन का मॉडल नंबर समान होता है जैसा कि Redmi A1 को IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। अफवाहें हैं कि Poco C50 को Redmi A1 के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News