Redmi Note 13 Pro 5G नए कलर में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 13 Pro 5G Price: अगर आप रेडमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। कंपनी ने Redmi Note 13 Pro 5G को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-24 04:36 GMT

Redmi Note 13 Pro 5G 

Redmi Note 13 Pro 5G Price: अगर आप रेडमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। कंपनी ने हाल ही में Redmi Note 13 Pro 5G को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। Redmi Note 13 Pro 5G की डिमांड भारत में काफी ज्यादा है। ऐसे में नए कलर ऑप्शन के साथ यूजर्स को एक और नया ऑप्शन मिल गया है। इस फोन के फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। 

Redmi Note 13 Pro 5G पहले से ही तीन कलर ऑप्शन Arctic White, Coral Purple और Midnight Black में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस फोन को एक और नए और रिफ्रेशिंग कलर में लॉन्च किया है। Redmi Note 13 Pro 5G को कंपनी द्वारा ऑलिव ग्रीन कलर में पेश किया गया है। शाओमी ने इस फोन को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से जानकारी शेयर की है। कंपनी ने Redmi Note 13 Pro 5G के साथ साथ, Redmi Pad Pro को भी Olive Green कलर में पेश किया है। 

Redmi Note 13 Pro 5G फोन नए कलर ऑप्शन के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ है। हालांकि, नया कलर ऑप्शन भारतीय ग्राहकों के लिए कब तक अवेलेबल होगा इसे लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कुछ कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, MI India ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी Redmi Note 13 Pro 5G फोन को पुराने तीन कलर ऑप्शन में ही खरीदने का ऑप्शन मिल रहा है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Redmi Note 13 Pro 5G के फीचर्स, रिव्यू और कीमत के बारे में विस्तार से: 

Redmi Note 13 Pro 5G के फीचर्स, रिव्यू (Redmi Note 13 Pro 5G Features And Review):

Redmi Note 13 Pro 5G के फीचर्स और रिव्यू ( Redmi Note 13 Pro 5G Review And Features) की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। प्रोसेसर के लिए Redmi Note 13 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 2 Mobile Platform के साथ आता है। 


डिस्प्ले के तौर पर इस फोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1.5K - 2712 x 1220 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

रैम और स्टोरेज की बात करें तो Note 13 Pro 5G को LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। ये फोन 8GB व 12GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज मिलता है।

Redmi Note 13 Pro 5G के स्पेक्स की बात करें तो इस फोन का कैमरा काफी अच्छा है। इस फोन में - 200MP Ultra-High Res Camera, 8MP UltraWide Angle और 2MP Macro मिलता है। ये फोन सेल्फी के लिए 16MP कैमरा के साथ आता है। बैटरी के तौर Redmi Note 13 Pro 5G में 5100mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन 67W Turbo Charge के साथ आता है।

Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत (Redmi Note 13 Pro 5G Price)

Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत (Redmi Note 13 Pro 5G Price in India) की बात करें तो भारत में ये फोन तीन वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB में आता है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है। 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए तय की गई है। 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपए रखी गई है। 

Tags:    

Similar News