Redmi Note 13R 5G:जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ये फोन,जानें Review

Redmi Note 13R 5G: Redmi के इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलेंगे, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-03 09:31 GMT

Redmi Note 13R 5G

Redmi Note 13R 5G: भारत में Redmi के प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जाता है। कंपनी भी हर साल और हर माह अपने बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स और टैबलेट को लॉन्च करती है। एक बार फिर हाल ही में कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट्स यानी Redmi Note 13R 5G को लॉन्च किया है।

Redmi Note 13R 5G में कंपनी ने कई तगड़े फीचर्स दिए हैं। इस फोन की कीमत काफी कम है लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी बेहतरीन हैं। रेडमी का ये स्मार्टफोन 12GB RAM, 512GB स्टोरेज जैसे कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। दरअसल इस फोन को 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 13R 5G फोन Redmi Note 13 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। इस फोन के बैक में स्टाइलिश डिजाइन वाला पैनल है। जानकारी के लिए बता दें कि, रेडमी का ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 12R का अपग्रेडेड मॉडल है। फिल्हाल ये भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। दरअसल भारत में इस फोन को POCO के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Redmi Note 13R 5G के फीचर्स, रिव्यू और कीमत के बारे में विस्तार से:


Redmi Note 13R के फीचर्स और स्पेकोफिकेशन (Redmi Note 13R 5G Features And Specifications):

Redmi Note 13R 5G के फीचर्स और स्पेकोफिकेशन की बात करें तो इस फोन में कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। Redmi Note 13R 5G के डिस्प्ले (Redmi Note 13R 5G Display) की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच के FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बता दें कि, कंपनी ने अपने पिछले मॉडल के मुकाबले इसके डिस्प्ले को अपग्रेड किया है। Redmi Note 13R 5G फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

वहीं Redmi Note 13R 5G के कैमरे (Redmi Note 13R 5G Camera) की बात करें तो इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। ये फोन 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। Redmi Note 13R 5G के बैटरी बैकअप (Redmi Note 13R 5G Battery) की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। Redmi Note 13R 5G के कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल 5G सिम कार्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।

Redmi Note 13R 5G की कीमत (Redmi Note 13R 5G Price):

Redmi Note 13R 5G की कीमत की बात करें तो रेडमी के ये फोन पांच स्टोरेज वेरिएंट्स-6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 16,400 रुपए है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 18,500 रुपए, 21,000 रुपए, 23,400 रुपए और 25,800 रुपए है।

Tags:    

Similar News