Samsung Galaxy M35 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy M35 Price: सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 को भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-07-04 13:14 GMT

Samsung Galaxy M35

Samsung Galaxy M35 Price: सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 को भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है। इस फोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। बता दें कि, सैमसंग द्वारा इस साल मई के महीने में Samsung Galaxy M35 स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इसके भारतीय लॉन्च का भी डेट सामने आ गया है। 

दरअसल ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस फोन का टीजर सामने आया है। जिससे फोन के लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। इस फोन के फीचर्स भी काफी तगड़े होंगे। तो ऐसे में आइए जानते हैं Samsung Galaxy M35 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से: 

Samsung Galaxy M35 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Samsung Galaxy M35 Features)

Samsung Galaxy M35 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Samsung Galaxy M35 Features, Launch Date And Price) की बात करें तो Samsung Galaxy M35 को अमेजन पर स्पॉट किया गया है। डिस्प्ले के लिए Samsung Galaxy M35 में 6.6 इंच (Samsung Galaxy M35 Display) बड़ा सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। इस मोबाइल को मई में Exynos 1380 प्रोसेसर (Samsung Galaxy M35 Processor) के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया था। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB सामान्य और वर्चुअल RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा (Samsung Galaxy M35 Camera) भी इस फोन का काफी अच्छा है। Samsung Galaxy M35 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी के तौर पर Samsung Galaxy M35 Battery का ये फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। जो 6,000mAh की बैटरी सपोर्ट करता है।


Samsung Galaxy M35 में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, 5जी, 4जी, वाईफाई, Bluetooth 5.3 जैसे कई ऑप्शन मिल सकते हैं। Samsung Galaxy M35 एंड्राइड 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। इसमें चार साल तक OS अपग्रेड और 5 साल तक के सुरक्षा अपडेट मिलने वाले हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो Samsung Galaxy M35 को लाइट ब्लू, डार्क ब्लू और ग्रे जैसे तीन कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M35 की लॉन्च डेट (Samsung Galaxy M35 Launch Date) अभी तय नहीं हुई है, लेकिन पोस्टर को देखकर ये लगता है कि यह प्राइम डे सेल के दौरान 20 या 21 जुलाई के दिन लॉन्च सकता है। 

Samsung Galaxy M35 की कीमत (Samsung Galaxy M35 Price) 

Samsung Galaxy M35 की कीमत (Samsung Galaxy M35 Price in India) की बात करें तो इस फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News