लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Flip 6 का फीचर लीक, जानें कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 6:कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 6 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन में लॉन्च होने से पहले ही इस फोन का फीचर लीक हो गया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-04-20 03:30 GMT

Samsung Galaxy Z Flip 6: सैमसंग गैलेक्सी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 6 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस फोन में लॉन्च होने से पहले ही इस फोन का फीचर लीक हो गया है। जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन में यूजर्स को जै तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

बता दें कि सैमसंग अपने अगले फोल्डेबल और फ्लिप फोन सीरीज को जल्द लॉन्च करेगा। लेकिन इससे पहले सैमसंग के इस अगले फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 6 को गीकबेंच डेटा वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि, सैमसंग अपनी आने वाली अगली अनकैप्ड इवेंट में नई फोल्डेबल फोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब सैमसंग के फ्लिप फोन सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट्स पर स्पॉट किए जा रहे हैं। ऐसे में सैमसंग का अगला फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 6 गीकबेंच बेंचमार्क डेटाबेस वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि, सैमसंग गैलेक्सी के इस अगले फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 6 को मॉडल नंबर SM-F741U के साथ स्पॉट किया गया है। बता दें ये Samsung Galaxy Z Flip 6 का यूएस वर्जन है। दरअसल इस फोन में प्रोसेसर के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट दिया का इस्तेमाल हुआ है, जिसका कोडनेम पाइनएप्पल है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में:

Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स (Samsung Galaxy Z Flip 6 Features):

Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एक कोर पर 3.4GHz, तीन कोर्स पर 3.15GHz, दो कोर्स पर 2.96GHz, अन्य दो कोर्स पर 2.27GHz दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एक Adreno 750 GPU दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर सेटअप होगा। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 6 में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। बता दें इस चिपसेट के साथ 8GB तक का रैम सपोर्ट भी होगा और ये फोन Android 14 आउट ऑफ द बॉक्स ओएस One UI 6.1 पर चल सकता है। इसके अलावा गीकबेंच वेबसाइट से इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। 


हालांकि, जानकारी के लिए बता दें कि, Samsung Galaxy Z Flip 6 फोन की बैटरी को हाल ही में सेफ्टी कोरिया और बीआईएस सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं सैमसंग ने अपने अगले फ्लिप फोन के बारे में दावा किया था कि, इस बार वो अपने फ्लिप फोन की कवर स्क्रीन बड़ी करेंगे, जिसका साइज करीब 3.9 इंच होगा। इसके अलावा एक अन्य लीक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग का ये फोन 8GB RAM के अलावा 12GB रैम सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। 

Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत (Samsung Galaxy Z Flip 6 Price):

Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन के बारे में और अधिक जानकारी दे सकती है।

Tags:    

Similar News