Samsung Upcoming Phones 2025: 2025 में सैमसंग लॉन्च करेगा ये धांसू फीचर्स वाले Phones
Samsung Upcoming Smartphones 2025: सैमसंग अपने कई तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को अगले साल यानी 2025 में लॉन्च करने की तैयारी में है।;
Samsung Upcoming Phones 2025 (Credit: Social Media)
Samsung Upcoming Smartphones 2025: सैमसंग अपने कई तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को अगले साल यानी 2025 में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लिस्ट में Samsung Galaxy Z fold, Samsung Galaxy Z Flip से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक शामिल है। तो ऐसे में आइए जानते हैं 2025 में सैमसंग लॉन्च होने वाले ये धांसू फीचर्स वाले फोन्स:
2025 में सैमसंग लॉन्च होने वाले ये धांसू फीचर्स वाले फोन्स (Samsung Upcoming Smartphones 2025):
Samsung Galaxy S25
Samsung Galaxy S25 सीरीज 22 जनवरी, 2025 को भारत और ग्लोबली लॉन्च होने वाला है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 को कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया जाएगा। Samsung Galaxy S25 फोन में 6.2 इंच की स्क्रीन, डायनामिक AMOLED 2X LTPO पैनल मिलता है। Samsung Galaxy S25 में Exynos 2500 प्रोसेसर मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 15 पर चल सकता है। Samsung Galaxy S25 में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। Samsung Galaxy S25 फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 में 4,000 mah की बैटरी मिल सकती है।
Samsung Galaxy S25 Plus
Samsung Galaxy S25 Plus फोन गैलेक्सी एस25 का बड़ा वेरिएंट होने वाला है। Samsung Galaxy S25 में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन, डायनामिक AMOLED 2X LTPO पैनल मिल सकता है। प्रोसेसर के लिए Samsung Galaxy S25 Plus फोन में Exynos 2500 चिपसेट मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 Plus फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 Plus के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Samsung Galaxy S25 Plus फोन में 4,900 mah की बैटरी मिल सकती है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra बड़ा फोन होगा जो Titanium फ्रेम के साथ आएगा। Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में 6.86-इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2x पंच-होल स्क्रीन, कोर्निंग गोरिल्ला आर्मर एंटी-रिफ्लेक्टिव प्रोटेक्टेड मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 Ultra फोन के बैक पैनल में चार कैमरे देखने को मिलता है। Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में मेन कैमरा 200MP, दूसरा सेंसर 50MP ultrawide, तीसरा 50MP Periscope लेंस और चौथा 10MP Telephoto लेंस मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 Ultra के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ 6,000mAh Battery मिलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy A56
Samsung Galaxy A56 फोन फरवरी या मार्च, 2025 की शुरुआत में अपने मिड बजट सेगमेंट के साथ लॉन्च हो सकता है। Samsung Galaxy A56 फोन में 6.6 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। Samsung Galaxy A56 फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। Samsung Galaxy A56 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिल सकती है और 12GB रैम के साथ 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज में आने वाला है। Samsung Galaxy A56 में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वहीं Samsung Galaxy A56 में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Samsung Galaxy A06 5G
Samsung Galaxy A06 5G फोन में 6.7 इंच की एचडी+ वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिल सकती है और Samsung Galaxy A06 5G एंड्रॉयड 15 आधारित होगा। Samsung Galaxy A06 5G फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिल सकता है। Samsung Galaxy A06 5G फोन में 5,000mah बैटरी मिल सकती है।
Samsung Galaxy M16
Samsung Galaxy M16 फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। Samsung Galaxy M16 फोन में 8GB का रैम मिल सकता है। फिलहाल कैमरा और बैटरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy S25 Slim
Samsung Galaxy S25 Slim फोन अप्रैल से जून के बीच लॉन्च हो सकती है। Samsung Galaxy S25 Slim फोन में 200MP HP5 प्राइमरी कैमरा, 50MP JN5 अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP JN5 3.5x टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 Slim फोन क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आएगा।
Samsung Galaxy Z Flip 7
Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन को लेकर कुछ ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आया है। Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन की कवर स्क्रीन 4.85 इंच हो सकती है। Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन की मेन स्क्रीन 6.85 इंच की हो सकती है।
Samsung Galaxy Z Fold 7
Samsung Galaxy Z Fold 7 में स्क्रीन साइज बड़ी हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की मेन स्क्रीन 8 इंच के साथ आ सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन की कवर स्क्रीन की साइज 6.5 इंच की हो सकती है। ये दोनों फोन 2025 के जुलाई या अगस्त में लॉन्च हो सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 S
Samsung Galaxy Z Fold 7 S फोन को लेकर कुछ लीक तो आए हैं, लेकिन उनमें स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।