TVS N-Torq 125 Fi: टी.वी.एस. एन-टॉर्क 125 Fi नई टेक्नोलॉजी से है लैस, ब्लू-टूथ के साथ कर सकते हैं 60 फिचर्स कनेक्ट

TVS N-Torq 125 Fi: स्मार्ट एक्स कनेक्ट ब्लू-टूथ एप के द्वारा ग्राहक 60 फिचर्स से कनेक्ट रह सकते है।

Written By :  Prashant Sharma
Update: 2022-09-11 02:36 GMT

टी.वी.एस. एन-टॉर्क 125 Fi (photo: social media)

TVS N-Torq 125 Fi: टी.वी.एस. कम्पनी ने अपनी रेसिंग स्कूटर सेगमेंट में स्पोर्टी लाजवाब अपनी एन- टॉर्क को रक्खा है।  जो बेस्ट इन क्लास परफॉरमेन्स बेटर रियल थ्रोटल फिल आर.टी.एफ.आई. (रेस टयून फ्यूल इंजेक्शन) टेक्नोलॉजी के साथ आ रही है। जिसके कारण एन-टॉर्क 0-60 का स्टार्टिंग स्पीड मात्र 9 सेकेण्ड में पूरा कर लेती है। इस एन-टॉर्क स्पोर्टी स्कूटर की अधिकतम गति 95 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एन-टॉर्क 9.4 पी.एस. का पावर @7500 आर.पी.एम. पर देती है। टॉर्क 10.5 एन.एम.@5500 आर.पी.एम. का है। जो बेस्ट इन क्लास पीकअप देता है।

एनटॉर्क का टी.वी.एस. कम्पनी ने रेस एडीशन भी लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को रेस प्रेरित फ्लैग ग्राफीक्स दे रहा है, टी-शेप- डे टाइम रनींग लाइल, इंटरफेस मोबाइल एप की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। स्मार्ट एक्स कनेक्ट ब्लू-टूथ एप के द्वारा ग्राहक 60 फिचर्स से कनेक्ट रह सकते है। जिसमें नेवीगेशन असीस्ट, कालर आई.डी. ,अंतिम पार्क लोकेशन असीस्ट, सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर आधारित शेयर राइड , रिमोट इलुमिनेशन कन्ट्रोल, इत्यादि फिचर्स से हम टी.वी.एस. कनेक्ट ऐप की सहायता से कनेक्ट हो सकते हैं। जिससे परिवार के सदस्य का लोकेशन भी मिलता रहता है और हम अपने परिवार के सदस्य के लिए निश्चिन्त रहते हैं ।

टी.वी.एस. एन-टॉर्क स्पोर्टी स्कूटर आज युवाओं की पसंद बनी हुई है , जिसका एक मुख्य कारण है इस कम्पनी का ज्यादा सर्विस सेन्टर होना। एन-टॉर्क युवाओं को स्पोर्टी स्टाइलीश लुक के -साथ पावर, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा, आकर्षक रंग में, एन-टॉर्क फ्यूल टैंक कैपासिटी भी ज्यादा देता है। ब्रेक के डायामीटर भी सुरक्षा के लिहाज से बड़े होने के कारण आज वर्तमान समय में टी.वी.एस. स्पोर्टी एन-टॉर्क स्कूटर युवाओं की पसंद बनी हुई है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज से देखा जाय तो इसका इंजन आधुनिक तकनीक की 125 सी.सी. रेस ट्यूनड फ्यूल इंजेक्शन एक जबरदस्त रियल थ्रॉटल पीकअप देता है। यह 3-वॉल्व सी.व्ही.टी. आई. , आर. ई.व्ही.व्ही. इंजन तकनीक पर है। एन- टॉर्क का मैक्स पावर 6.9 किलोवाट का है और टॉर्क 10.5 एन.एम. का है, जिससे थ्रिल पीकअप मिलता है। बैटरी 12 वोल्ट 4 एम्पीयर का दिया गया है, हेडलैंप 35/35 वाट का एल. ई.डी. लाइट इसके लुक को आकर्षक बनाता है। बड़ा व्हील बेस 1285 एम.एम. के कारण स्टेबिलिटी भी अच्छी मिलती है।

बढ़िया ग्राउण्ड क्लीयरेन्स स्पोर्टी एन-टॉर्क स्कूटर 

बढीया ग्राउण्ड क्लीयरेन्स स्पोर्टी एन-टॉर्क स्कूटर में 155 एम.एम. का दिया गया है। जिससे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी एन- टॉर्क आसानी से चलती है। कर्ब वेट 118 kg होने के कारण हाइवे पर आप एन-टॉर्क स्पोर्टी स्कूटर से सुरक्षित चल सकते हैं। फ्रंट में सस्पेंसशन टेलिस्कोपीक हाइड्रोलीक डैम्पर्स के साथ पीछे क्वाइल स्प्रींग हाइड्रोलीक डैम्परर्स के साथ आने से ग्राहकों को चलाने के समय ज्यादा आराम मिलता है। टायर एन-टॉर्क स्कूटर के सीगमेन्ट में बड़े साइज के दिये जा रहे हैं, आगे ट्यूबलेस टायर 100/80 –12 इंच व्हील साइज के है सबसे बड़ी बात पीछे भी ट्यूबलेस टायर 110/80 -12 इंच बड़े साइज का व्हील टायर साइज दिया गया है , जिससे ग्राहकों को स्कूटर चलाने में आराम व आनंद तो मिलता ही है साथ में तेज गति में एन-टॉर्क स्पोर्टीस्कूटर स्थिर चलती है। सुरक्षा की दृष्टि से आगे के पहियों में डिस्क 220 एम.एम. ,एस. बी.टी. तकनीक के साथ आता है, पीछे के पहिये में ड्रम 130 एम. एम. , एस. बी. टी. तकनीक के साथ जबरदस्त ब्रेकिंग सुरक्षा टी. वी. एस. की एन-टॉर्क स्पोर्टी स्कूटर ग्राहकों को प्रदान कर रही है ।उच्च तकनीक के क्लच का प्रयोग एन-टॉर्क स्पोर्टी स्कूटर में इस्तेमाल किया गया है , इसमें आटोमेटीक सेंट्रीफ्हुगल क्लच तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जो बहुत ही स्मुथ ड्राइवींग का एहसास करता है। लम्बी दूरी तय करने के लिये 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक कैपासीटी दिया गया है। सात आकर्षक रंग स्पोर्टी एन- टॉर्क के आकर्षण में इन्द्रधनुष की छटा बिखेर देते हैं।

*इनमें मैटी सीरिज में एक येलौ दूसरा रेड रंग उपलब्ध है।

*मैटालीक सीरिज में ग्रे , रेड , ब्लू रंग में उपलब्ध है।

*रेस एडिशन सीरिज में रेड और ब्लैक रंग का ऑप्शन है दूसरा येलोऔर ब्लैक रंग का ऑप्शन उपलब्ध है। एनटॉर्क का अनुमानित आन रोड किमत लखनऊ में लगभग है :-

ड्रम ब्रेक का आन रोड़ किमत Rs.99, 925*

डिस्क ब्रेक का आन रोड किमत Rs. 1,05, 654 *

रेस एडिशन का आन रोड किमत Rs. 1,09,583*

सुपर स्वायड एडिशन का आन रोड किमत Rs.1,12,333*

रेस.एक्स.पी. का आन रोड किमत Rs. 1,14,129*

एक्स. टी. का आन रोड किमत Rs. 1,22,996*

Tags:    

Similar News