Vivo Pad 3 Pro Price: 12.95 इंच डिस्‍प्‍ले वाला टैबलेट होगा लांच, जानें अन्य फीचर्स

Vivo Pad 3 Pro Price and Features: टैबलेट जल्‍द भारतीय मार्केट में आ सकता है। ये Pad 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें अन्य कई फीचर्स होंगे।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-03-19 05:19 GMT

Vivo Pad 3 Pro Price and Features: वीवो अपने अपकमिंग टैबलेट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चीन में लॉन्च होने के बाद Vivo Pad 3 Pro टैबलेट जल्‍द भारतीय मार्केट में आ सकता है। Vivo Pad 3 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर यूजर्स को मिल सकता है। साथ ही ये Pad 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज से लैस हो सकता है। तो आइए जानते हैं Vivo Pad 3 Pro के बारे में विस्तार से:

Vivo Pad 3 Pro के फीचर्स (Vivo Pad 3 Pro Features)

Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में वीवो Pad 3 Pro को लॉन्च कर सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। Vivo Pad 3 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर हो सकता है। इतना ही नहीं ये 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज से लैस हो सकता है। इसके अलावा इसमें 12.95 इंच का 3K LCD डिस्‍प्‍ले किलेगा। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी यूजर्स को मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस और भी कई अन्य फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है।


Vivo Pad 3 Pro को फास्‍ट चा‍र्ज किया जा सकेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 11,500mAh बैटरी मिलेगी, जो 44W या 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा vivo Pad 3 में SM8635 प्रोसेसर होगा। यह स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 होगा। हालांकि, ये डिवाइस भारत में कब दस्तक देगी इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। साथ ही भारतीय बाजार में Vivo Pad 3 Pro की कीमत कितनी होगी, इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी दे सकती है।

Tags:    

Similar News