Vivo T3 Lite 5G: Oneplus को टक्कर देने आ रहा ये धांसू फोन,जानें फीचर्स

Vivo T3 Lite 5G Price: Vivo अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स के कारण अक्सर भारतीय बाजारों में छाया रहता है। कंपनी Vivo T3 Lite 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-25 12:55 GMT

Vivo T3 Lite 5G 

Vivo T3 Lite 5G Price: Vivo अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स के कारण अक्सर भारतीय बाजारों में छाया रहता है। अब हाल ही में कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन बेहद सस्ते दाम में तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। वहीं कंपनी का दावा है कि, वीवो का अपकमिंग फोन एक अफोर्डेबल डुअल 5G स्मार्टफोन होगा।

ये कंपनी की टी सीरीज का फोन होने वाला है, जो गेमिंग के एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा खास बनाएगा। कंपनी भारत में इस फोन को इसी महीने ही यानी जून में ही बस कुछ ही दिनों में लॉन्च कर रही है। जिसके लिए कंपनी ने लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। तो आइए जानते हैं Vivo T3 Lite 5G के लॉन्च डेट के साथ फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से: 

Vivo T3 Lite 5G के लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत (Vivo T3 Lite 5G Features, Launch Date And Price):

Vivo T3 Lite 5G के लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। कंपनी ने इस फोन की माइक्रोसाइट पर अपडेट भी कर दी है। साथ ही इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी भी दी है। वीवो का ये फोन अफोर्डेबल डुअल 5G स्मार्टफोन होने वाला है। इस फोन को कंपनी दो कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है। 


वीवो का ये नया फोन ब्लैक और ग्रीन में लॉन्च हो सकता है। कंपनी का ये भी कहना है कि, ये नया फोन गेमिंग के खास एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने वाला है। ये फोन स्मूद परफोर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Vivo T3 Lite 5G के प्रोसेसर और कैमरा को लेकर जानकारी जल्द सामने आ सकती है। हालांकि, उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि, कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन को Sony AI कैमरा के साथ लॉन्च किया जा रहा है।

Vivo T3 Lite 5G के लॉन्च डेट (Vivo T3 Lite 5G Launch Date) की बात करें तो कंपनी इसी महीने ही इस फोन को लॉन्च कर रही है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, वीवो के इस फोन को 27 जून 2024 को लॉन्च किया जा रहा है।

Vivo T3 Lite 5G की कीमत (Vivo T3 Lite 5G Price):

Vivo T3 Lite 5G की कीमत (Vivo T3 Lite 5G Price in India) की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 


Tags:    

Similar News