Xiaomi 14T: धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रहा ये फोन, जानें कीमत

Xiaomi 14T Price: भारत में Xiaomi के फोन को काफी पसंद किया जाता है। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड भारत में सबसे ज्यादा रहता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-22 11:11 GMT

Xiaomi 14T

Xiaomi 14T Price: भारत में Xiaomi के फोन को काफी पसंद किया जाता है। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड भारत में सबसे ज्यादा रहता है। फिर चाहे मोबाइल हो, टीवी हो या इयरबड्स यूजर्स को ये सभी प्रोडक्ट्स पसंद आते हैं। वहीं कंपनी भी हर साल और हर माह अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को मार्केट में लॉन्च करती है। कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 14T को लॉन्च करने की तैयारी में है

हालांकि, Xiaomi 14T के लॉन्च होने से पहले इस फोन का डिटेल्स लीक हो चुका है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,600 पीक ब्राइटनेस मिलेंगे। ये फोन और भी कई अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। तो ऐसे में आइए जानते हैं Xiaomi 14T के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से:

Xiaomi 14T के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Xiaomi 14T Features, Launch Date And Price):

Xiaomi 14T के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट की बात करें तो ये फोन कई तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं। Xiaomi 14T सीरीज के तहत Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro जैसे दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज को आईएमडीए सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इससे पहले इस सीरीज को IMEI डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। 

इस फोन में 6.67 इंच का OLED पैनल है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन और 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्निक मिल सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 14T Pro फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट के साथ आ सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हो सकता है।


Xiaomi 14T सीरीज का कैमरा भी काफी अच्छा होगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। ये फोन OIS के साथ 50MP का Sony IMX LYTIA 800 प्राइमरी, 108MP अल्ट्रा वाइड एंगल और एक टेलीफोटो लेंस से लैस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Xiaomi 14T बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mah बैटरी मिलने की उम्मीद है। को 120w फास्ट चार्जिंग टेक्निक के साथ आ सकती है।

Xiaomi 14T की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस सीरीज के बारे में कंपनी जल्द ही जानकारी दे सकती है। 


Tags:    

Similar News