Xiaomi Smart Band 9: तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Smartband

Xiaomi Smart Band 9 Price: शाओमी अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टबैंड को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही Xiaomi Smart Band 9 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-07-18 06:00 GMT

Xiaomi Smart Band 9

Xiaomi Smart Band 9 Price: शाओमी अपने तगड़े फीचर्स वाले स्मार्टबैंड को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही Xiaomi Smart Band 9 को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये Smartband पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स के अलावा Xiaomi Smart Band 9 सिंगल चार्ज के साथ चलेगा। लीक हुए रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi Smart Band 8 में 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा भी इस Smartband के फीचर्स काफी तगड़े हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Xiaomi Smart Band 9 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से: 

Xiaomi Smart Band 9 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Xiaomi Smart Band 9 Features, Price And Launch Date):

Xiaomi Smart Band 9 के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट (Xiaomi Smart Band 9 Features, Price And Launch Date) की बात करें तो ये Smart Band कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। Xiaomi Smart Band 9 जो है Smart Band 8 का सक्सेसर होगा। इस Smartband का डिजाइन भी Smart Band 8 की तरह ओवल शेप में ही आने की संभावना जताई जा रही है। इस Smartband का डिस्प्ले का साइज 1.62 इंच का हो सकता है। Xiaomi Smart Band 9 में पुराने मॉडल Smart Band 8 की तुलना में कई अपग्रेड्स देखने को मिलने वाला है। इस अपकमिंग स्मार्टबैंड में एल्युमिनियम केसिंग फीचर मिल मिल सकती है। ये पहले से अधिक प्रीमियम लुक के साथ आ सकता है। ये Smartband पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स के साथ आता है। इस फोन में रिफ्रेश रेट 60Hz के साथ आ सकता है। 


Xiaomi Smart Band 9 में 233mAh बैटरी कैपिसिटी मिल सकती है, जो कि पुराने मॉडल से 43mAh कहीं ज्यादा है। ये ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड में भी 9 दिनों तक चल सकती है। स्टैंडर्ड मोड में 21 दिनों तक का भी बैकअप इस Smartband में मिल सकता है। 

Xiaomi Smart Band 9 में हेल्थ को लेकर कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 जैसे सेंसर्स में 10 प्रतिशत तक एक्युरेसी में मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इस Smartband में ब्लूटूथ 5.4 मिलती है। Xiaomi Smart Band 9 की रिलीज डेट के बारे में बात करें तो इस Smartband को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इस फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, Xiaomi Smart Band 9 को लेकर कंपनी जल्द ही जानकारी दे सकती है।  

Tags:    

Similar News