Xiaomi Smart TV A32 2024:भारत में लॉन्च हुआ ये स्मार्ट टीवी,जानें कीमत

Xiaomi Smart TV: में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। Xiaomi ने अपने नए Smart TV को भारत में लॉन्च किया है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-27 06:46 GMT

Xiaomi Smart TV A 32, 2024 Edition

Xiaomi Smart TV: भारत में Xiaomi एक पॉपुलर ब्रांड है। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स को लोग काफी पसंद करते हैं। कंपनी भी अपने यूजर्स के लिए नई नई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती रहती है। Xiaomi Smart TV भी इनमें से एक है। इस टीवी में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। दरअसल हाल ही में Xiaomi ने अपने नए Smart TV को भारत में लॉन्च किया है। जो लॉन्च होते ही काफी डिमांड में है।

Xiaomi Smart TV एक 32 Inch का टीवी है, जिसे Xiaomi Smart TV A 32, 2024 Edition के नाम से लॉन्च किया गया है। इस टीवी में मेटेल बेजेल का इस्तेमाल हुआ है, जिसके कारण ये काफी खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि, कंपनी द्वारा इस टीवी में Vivid Picture Engine का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर परफोर्मेंस प्रोवाइड करता है। अगर आप भी इस टीवी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले इसका रिव्यू जान लें। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि, Xiaomi Smart TV A 32, 2024 Edition के फीचर्स और कीमत के बारे में:  

Xiaomi Smart TV A32, 2024 Edition के फीचर्स (Xiaomi Smart TV A 32, 2024 Edition Features):

Xiaomi Smart TV A32, 2024 Edition के फीचर्स की बात करें तो इस टीवी के फीचर्स भी काफी तगड़े हैं। Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Smart TV A32 (2024) है और इसमें 32 Inch का स्क्रीन है। ये टीवी बजट में आता है। जो 4-star BEE सर्टिफिकेशन के साथ मार्केट में मौजूद है और ये बेहतर इलेक्ट्रिसिटी सेविंग के साथ भी आता है। 

Xiaomi Smart TV A 32 2024 एडिशन में मेटेल बेजेल का इस्तेमाल हुआ है, जो इस टीवी के लुक को अट्रैक्टिव बनाता है। Xiaomi Smart TV के डिस्प्ले (Xiaomi Smart TV Display) की बात करें तो ये टीवी 32 Inch HD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके साथ शाओमी का Vivid Picture Engine मिलती है। वहीं कंपनी का दावा है कि, Xiaomi Smart TV की मदद से यूजर्स को वाइब्रेंट कलर मिलने वाले हैं। 


Xiaomi Smart TV की कीमत (Xiaomi Smart TV Price): 

Xiaomi Smart TV A32 2024 एडिशन की कीमत की बात करें तो इस फोन की करीब 12,499 रुपए में खरीदा जा सकता है, जो एक लॉन्च प्राइस है। इस टीवी की सेल 28 मई से शुरू हो सकती है। इस टीवी को Mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi Retail स्टोर से खरीद सकते हैं।  

Xiaomi की ये स्मार्ट टीवी में 8GB स्टोरेज, लो लेटेंसी मोड और मल्टीपल कनेक्टिविटी पॉर्ट्स जैसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। इस टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई और Miracast फीचर्स दिया गया है। ये Google TV के साथ आता है। 

जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी ने दिया किया है कि, Xiaomi Smart TV A32 सिंपल यूजर इंटरफेस के साथ आता है। इस टीवी में 20W Dolby Audio टेक्नोलॉजी और TS Virtual X compatibility मिलती है। इतना ही नहीं Xiaomi का ये टीवी 4-star BEE सर्टिफिकेशन के साथ आती है। जबकि पुराना मॉडल 2-star रेटिंग के साथ ही आता है। जिसका मतलब है कि, ये पुराने मॉडल की तुलना में 24 पर्सेंट ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी सेविंग करता है। 

Xiaomi TV+ की मदद से यूजर्स मुफ्त में 150 से अधिक टीवी चैनल्स को बिना पैसे दिए ही देख सकते हैं। यानी 150 से अधिक टीवी चैनल्स के लिए यूजर्स किसी चार्ज के फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। इस टीवी में बच्चों के लिए Kids Mode, लाइव स्पोर्ट के फीचर मिलते हैं। 

Tags:    

Similar News