Jharkhand News : बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा निर्माणाधीन पुल, अरगा नदी पर 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा ब्रिज

Jharkhand News : गिरिडीह जिले में देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर कारीपहरी गांव में अरगा नदी पर बनाए जा रहे पुल का पिलर भारी बारिश के चलते धंस गया, जिससे गार्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-30 10:36 GMT
Click the Play button to listen to article

Jharkhand News : बिहार में पुलों के गिरने की खबरों के बीच अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल गिरने का मामला सामने आया है। गिरिडीह जिले में देवरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर कारीपहरी गांव में अरगा नदी पर बनाए जा रहे पुल का पिलर भारी बारिश के चलते धंस गया, जिससे गार्डर टूटा और पुल जमींदोज हो गया। दावा किया जा रहा है कि 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल मानसून की पहली तेज बारिश को भी नहीं झेल पाया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना शनिवार रात झारखंड की राजधानी रांची से करीब 235 किलोमीटर दूर देवरी ब्लॉक में हुई। डुमृटोला और करीपहरी गांवों को जोड़ने के लिए फतेहपुर-भेलावती मार्ग पर पुल का निर्माण किया जा रहा है।

झारखंड और बिहार को जोड़ेगा यह पुल

वहीं गिरिडीह के पथ निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय कुमार ने बताया, 'पुल का निर्माण चल रहा है। शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का गार्डर टूट गया, जिसकी वजह से एक खंभा झुक गया। ठेकेदार को हिस्से का पुनर्निर्माण करने के लिए कहा गया है। हालांकि उन्होंने पुल की परियोजना लागत के बारे में नहीं बताया। स्थानीय लोगों ने पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा, पुल का निर्माण करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के दूरदराज के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ेगा। इसका शिलान्यास 23 अगस्त 2019 में हुआ था। पुल की कुल लंबाई 200 मीटर है। पुल निर्माण का जिम्मा ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी को दिया गया है। पुल का काम तीन साल में पूरा हो जाना था। काम एक साल से चल रहा था। एक अन्य इंजीनियर ने कहा कि गार्डर पर शटरिंग का काम एक हफ्ते पहले हुआ था और इसे मजबूत करने के लिए कम से कम 28 दिनों की आवश्यकता थी।

बिहार में भरभराकर गिरा पांचवां पुल

वहीं बिहार मे पुल गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बीते 10-15 दिनों में बिहार में पांचवां पुल भरभराकर गिर गया था। ताजा मामला मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा कोशी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही का है। ग्रामीणों का कहना था कि गार्डर के लिए शटरिंग का काम चल रहा था तभी भूतही बालन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया जिस वजह से पानी के तेज बहाव में गार्डर बह गया। ग्रामीणों का कहना था कि गार्डर गिरने की बात को लोगों ने समझा कि पुल गिर गया है। मधेपुर प्रखंड के भूतही बालन नदी में अचानक जलस्तरबढ़ गया है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि यह पूल नहीं बल्कि डायवर्सन था जो टूट गया। 2.98 करोड़ की लागत से यह पुल बनाया जा रहा था। चार पिलर के पुल में दो पिलरों के बीच बीम ढालने के लिए शटरिंग किया गया था। घटना के बाद जेई, एक्जीक्यूटिव और विभाग के सहायक अभियंता ने घटनास्थल का मुआयना किया था। कार्यपालक अभियंता ने पुल के पुनः निर्माण का आदेश दिया है। आदेश मिलने के बाद संवेदक ने पानी सूखने पर पुनः बीम के निर्माण करने की बात कही है ।

Similar News