Agra Famous Food Stall: यूपी में यहां मिलता है कुछ अलग पराठा, आप भी चखे जरूर

Agra Famous Paratha Stall: पराठे तो बहुत खाए होंगे लेकिन कभी स्वास्थ्य वर्धक पराठा खाया है? नहीं ना तो जानिए कहां मिलेगा, एक बार जरूर लीजिए स्वाद..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-03 11:25 GMT

Uttar Pradesh Famous Paratha (Pic Credit-Social Media)

Agra Famous Paratha Stall Details: पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर भी आपको आलू के पराठे खाने को आसानी से मिलते हैं। बाकी ऐसे तो भारत में कई तरह के पराठे खाने में पसन्द किए जाते है। जैसे आलू, प्याज, गोभी, मटर, पनीर, मावा, आदि जैसे कई पराठे आपको होटल और रेस्टोरेंट के मेन्यू में बढ़ती कीमतों के साथ मिल जाते है। लेकिन एक पराठा जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है,उसका मिलना मुश्किल है। हम बात कर रहे है नीम के पत्ते के पराठे की।

यह पराठा कुछ अलग है (Neem Ka Paratha)

आगरा के ढाबे में आपको अलग तरह का पराठा खाने को मिलता है। यह अलग इसलिए है क्योंकि इसके पहले आपने कभी ऐसा पराठा नहीं खाया होगा। हम बात कर रहें है, नीम के पत्ते के पराठे की, हां वहीं नीम जो कड़वा सा होता है, जिसे कई मर्ज के इलाज में औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसलिए इस पराठे को स्वास्थ्य वर्धक पराठा भी कहा जाता है। यह पराठा खाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आना होगा। 



ढाबे का नाम – जय श्री राम पराठा वाले( Jai Shree Ram Paratha Wale)

लोकेशन: ढाबा जय श्री राम पराठा वाले फतेहाबाद रोड आगरा



कैसे बनता है नीम का पराठा

नीम का पराठा बनाने के लिए पहले नीम की ताजा हरी पत्ती को तोड़कर एक साथ कर लेते है। फिर उन्हें अच्छे से धुलकर, पत्तों को टहनी से अलग करके छोटा- छोटा काट लिय़ा जाता है। एकदम बारीक आकार में पत्तों को काटा जाता है। फिर इसमें उबले हुए आलू, मिर्च, प्याज और टमाटर को बारीक काटकर डालते है। फिर इसमें कुछ स्वाद के लिए फ्लेवर को भी जोड़ा जाता है। जिससे इसमें कुछ स्वाद के साथ पत्ते की कड़वाहट भी कम हो जाती है। फिर इस भरावन को आटे में भरकर तवा पर फैलाकर मस्त देसी घी में सेंका जाता है। जिससे इसका कड़वापन काफी हदतक कम हो जाता है।



Tags:    

Similar News