Arunachal Pradesh Famous Places: गर्मियों में बनाएं यहाँ का ट्रिप, ये रमणीय जगह जीत लेगी दिल

Arunachal Pradesh Famous Places: गर्मी की चिलचिलाती धूप में हर कोई वहां जाना चाहता है जहां उसे ठंडक का एहसास आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आपको अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करनी चाहिए।

Update: 2024-04-12 06:15 GMT

Places To Visit in Arunachal Pradesh (Photos - Social Media) 

Places To Visit in Arunachal Pradesh : अरुणाचल प्रदेश भारत का एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है जिसे सूरज की भूमि के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां पर कई सारे खूबसूरत और दर्शनीय स्थल मौजूद है और देश में सबसे पहले यहीं पर सूर्योदय होता है यही कारण है कि इस उगते सूरज की भूमि कहा जाता है। इस प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति हमेशा से पर्यटकों को आकर्षित करती आई है। देश और विदेश से हर साल यहां लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां पर तापमान माइनस डिग्री में चला जाता है। अरुणाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है जहां पर गर्मियों के मौसम में रोमांचक और खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। यह नजारे ऐसे होते हैं कि अगर एक बार आप इन्हें देख लेंगे तो आपका वहां से आने का मन नहीं करेगा। अगर आप यहां घूमना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किन जगहों पर जा सकते हैं।

तवांग मठ

तवांग यहां का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है जो असल में भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। यह जगह एक युद्ध स्मारक के रूप में यहां पर स्थापित है। यह तवांग नदी की घाटी में बस एक छोटे से कस्बे के पास मौजूद है। जो बौद्ध तीर्थ यात्रियों के अलावा सभी वर्गों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

तवांग मठ


बम ला दर्रा

यह तिब्बत के लहोखा विभाग के बीच हिमालय पर्वत पर बसा हुआ एक पहाड़ी दर्रा है। तवांग से यहां की दूरी 37 किलोमीटर है और यह समुद्र तल से 15200 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यह जगह त्रिकोणीय पहाड़ियों के बीच मौजूद है। यहां के नजारे हर किसी का दिल जीत लेते हैं। यहां पर कई सारे बौद्ध मठ है।

बम ला दर्रा


नूरांग फाल्स

इसे नूरनांग वॉटरफॉल और बोंग बॉन्ग वॉटरफॉल के नाम से भी पहचाना जाता है। यह देश का सबसे सुंदर वॉटरफॉल है और यहां 100 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है। यह नजारा इतना मनमोहक होता है कि देखने वाले की आंखें खुली रह जाती है।

नूरांग फाल्स


सेंगेस्टर झील

यह झील पर्यटकों की पहली पसंद है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी यहां पर पहुंचते हैं। इसका पानी कांच की तरह साफ है जिसमें आसमान में छाए हुए काले बादल साफ तौर पर दिखाई देते हैं। इस जगह पर कहीं सारी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

सेंगेस्टर झील


सेला दर्रा

यह अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले और तवांग को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। यह तिब्बती बौद्ध धर्म में एक पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में पहचाना जाता है। बौद्धों का कहना है कि यहां पर 101 पवित्र झील है। यह एक बहुत ही खूबसूरत और रमणीय स्थान है।

सेला दर्रा


Tags:    

Similar News