Ayodhya Became Top City: प्रभु राम की नगरी अयोध्या को इस वजह से मिला शीर्ष स्थान, टूटे पुराने कई रिकॉर्ड

Ayodhya Became Top City: प्रभु राम की नगरी अयोध्या को उसकी लोकप्रियता और राम मंदिर बनने के बाद सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता रहा है। वहीँ यहाँ और भी स्थान हैं जहाँ आप घूमने जा सकते हैं।

Update:2024-09-17 21:07 IST

Ayodhya Became Top City (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Became Top City:  भगवान् राम की नगरी अयोध्या सालों से चर्चा में रही है वहीँ आज जब यहाँ राम मंदिर बन गया है तो ऐसे में यहाँ का टूरिज्म भी काफी बढ़ गया है। इतना ही नहीं इसने उत्तर प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थान आगरा, मथुरा और वाराणसी को भी पीछे छोड़ दिया है। जहाँ वाराणसी अभी तक इस लिस्ट में सबसे ऊपर था वहीँ अब अयोध्या का नाम टॉप पर है। जहाँ वाराणसी में आने वाले 4.61 करोड़ पर्यटक अभी तक सबसे ज़्यादा थे वहीँ अयोध्या में ये आकड़ा 11 करोड़ है। इसमें न सिर्फ देश से आये लोग शामिल हैं बल्कि विदेशों से आये पर्यटक भी शामिल हैं।

प्रभु राम की नगरी अयोध्या बनी टॉप पर्यटक स्थल (Ayodhya Became Top Destination of Uttar Pradesh)

जब राज्य पर्यटन विभाग ने अयोध्या में आने वालो की संख्या शेयर की तो इन आकड़ों के कई लोगों को हैरान कर दिया। वहीँ आपको बता दें कि ये आकड़ा साल के पहले छह महीने का ही है। जिसमे उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 33 करोड़ थी वहीँ इसमें सबसे ज़्यादा लोगों ने अयोध्या नगरी के दर्शन किये।

जहाँ उत्तर प्रदेश के कई अन्य राज्य हैं जहाँ अब तक भारी संख्या में पर्यटक आते रहे हैं लेकिन अब वहीँ पर्यटकों की पहली पसंद अयोध्या बन गया है। पर्यटन विभाग के अनुसार अयोध्या ने 10.99 करोड़ आगंतुकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जिसमें 2851 विदेशी आगंतुक शामिल हैं। इसके बाद वाराणसी में 4.61 करोड़ पर्यटक आए, जिसमें 1,33,999 अंतर्राष्ट्रीय यात्री शामिल थे। 

अयोध्या में राम मंदिर के साथ साथ घूमने के लिए और भी कई जगहें हैं जहाँ पर्यटक घूम सकते हैं। आइये जान लेते हैं कौन से हैं वो स्थान जो अयोध्या जाने पर आप घूम सकते हैं।

गुलाबाड़ी

Ayodhya Became Top Destination of Uttar Pradesh (Image Credit-Social Media)

ये पार्क बेहद खूबसूरत है और हरियाली से सराबोर है। जहाँ आप सुबह की सैर से लेकर शाम की मस्ती तक सब कुछ कर सकते हैं। बच्चों को भी यहाँ खूब मज़ा आती है।

स्वर्ग द्वार

Ayodhya Became Top Destination of Uttar Pradesh (Image Credit-Social Media)


 स्वर्ग द्वार को राम घाट भी कहा जाता है। ये राम मंदिर से आधा किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह एक महत्वपूर्ण स्नान घाट है। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, कहा जाता है कि भगवान राम का अंतिम संस्कार भी यहीं किया गया था। सहस्रधारा से नागेश्वरनाथ मंदिर तक की भूमि की पट्टी को आमतौर पर स्वर्ग द्वार के रूप में दर्शाया जाता है। नदी के सामने स्वर्ग द्वार है जहां के लिए कहा जाता है कि श्री राम के शरीर का अंतिम संस्कार यहीं किया गया था। राम घाट राम तीर्थम और वीरा रामेश्वर के मंदिर से जुड़ा हुआ भी है।

सरयू घाट

Ayodhya Became Top Destination of Uttar Pradesh (Image Credit-Social Media)


 सरयू घाट हिंदू इतिहास में अत्यंत धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। ये सरयू नदी के तट पर है, जिसका उल्लेख रामायण में कई बार किया गया है। घाट के दूसरी ओर भगवान शिव का मंदिर है। आप नदी में नाव की सवारी कर सकते हैं और घाट पर अपना समय बिताते हुए यहाँ का आनंद ले सकते हैं। साथ ही शाम को सरयू आरती में भी शामिल हो सकते हैं।

रामकथा पार्क

Ayodhya Became Top Destination of Uttar Pradesh (Image Credit-Social Media)


 रामकथा पार्क को सुंदर, विशाल और अच्छी तरह से बनाए रखा गया है ये पार्क शहर की भीड़ से दूर आपको सुकून और आराम प्रदान करता है। यह जाने के लिए बहुत अच्छी जगह है।

तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय

Ayodhya Became Top Destination of Uttar Pradesh (Image Credit-Social Media)


 ये घूमने के लिए एक अच्छा स्पॉट है। ये एक संग्रहालय की तरह है। यहाँ आपको कई ऐतिहासिक और दिलचस्प चीज़ें देखने को मिल जायेंगीं। जिसका आप खुलकर आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा भी यहाँ कई सारी स्थान हैं जहाँ पहुंचकर आपको बेहद सुकून और आनंद का अनुभव होगा।

Tags:    

Similar News