Ayodhya Deepotsav 2024 Details: रामनगरी अयोध्या में धूमधाम से मनाई जाएगी दीपावली, आकर्षक चीजों का होगा आयोजन

Ayodhya Deepotsav 2024 Date and Timing: दीपावली का त्योहार देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार अयोध्या के दिवाली खास होने वाली है क्योंकि राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद पहली बार यहां दीपावली का आयोजन होगा।

Update: 2024-09-05 10:37 GMT

Ayodhya Deepotsav 2024 Details (Photos - Social Media)

Ayodhya Deepotsav 2024 Date and Timing: अयोध्या जिसे अगर मदिरों का शहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद है। राम मंदिर बन जाने के बाद यह जगह पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई है। इसी साल हुई भगवान राम के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा के करोड़ों लोग साक्षी बने और अब एक बार फिर यह शहर 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय दीपोत्सव समारोह की मेजबानी करने के लिए तैयार है। अयोध्या अब त्रेता युग के वैभव की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। भगवान राम अपने भव्य मंदिर में स्थापित हो चुके हैं और अब आने वाला है दीप उत्सव जब भव्य दीप उत्सव 28 से 31 अक्टूबर तक यहां पर मनाया जाने वाला है। चलिए हम आपको बताते हैं कि यहां पर किस तरह से दीप उत्सव की तैयारी की जा रही है और क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।

अयोध्या में लगेंगे थीम लाइट के पिलर्स

अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर थीम लाइट के पिलर्स लगाए जाएंगे। मुख्य पथ को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। अयोध्या से गोंडा की तरफ जाने वाले मार्ग पर गोंडा ब्रिज तथा अयोध्या से बस्ती जाने वाले मार्ग पर बस्ती ब्रिज को आकर्षक रोशनी से सजाया जाने वाला है। अयोध्या के 5 से ज्यादा प्रमुख आकर्षण स्थलों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे।

Ayodhya Deepotsav 2024 Details

कैसा होगा अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 

अयोध्या में इस वर्ष भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम की समय अवधि 45 मिनट की रखी गई है। इस दौरान कुल मिलाकर सबसे ज्यादा कलाकार राम की पौड़ी और कार्यक्रम स्थलों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

दीपोत्सव कार्यक्रम में होगा विभिन्न प्रसंगों मंचन

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान अयोध्या समेत आसपास के प्रमुख क्षेत्र में वर्चुअल रियलिटी प्लेटफार्म के जरिए दर्शन करने की सुविधा शुरू की जाएगी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वर नाथ मंदिर, राम की पैड़ी, छोटी देवकाली मंदिर समेत अन्य स्थलों पर वर्चुअल रियलिटी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Ayodhya Deepotsav 2024 Details

दीपोत्सव कार्यक्रम में होगा लेजर शो 

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान लेजर शो, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और कोरियोग्राफ पटाखे का प्रदर्शन भी किया जाएगा। मुख्य आकर्षण पर्यावरण के अनुकूल हरित हवाई पटाखे का शो होने वाला है। यह शो 10 मिनट से ज्यादा समय तक किया जाएगा जो पूरी अयोध्या के आकाश को रंगो रोशनी से भर देगा।

ये होगी आकर्षक चीजें 

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी जो मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें रामरथ समेत कई मशीनीकृत झांकियां शामिल होंगी। इन झांकियां में भगवान राम के जीवन के प्रसंग को दर्शाया जाएगा।

25 लाख से ज़्यादा दीपक: राम की पैड़ी, नया घाट, और अन्य घाटों को सजाने के लिए 25 लाख से ज़्यादा दीपक जलाए जाएंगेI

आधुनिक रोशनी सज्जा: अयोध्या धाम को आधुनिक रोशनी सज्जा से सजाया जाएगाI 

टैब्ल्यू का 'राम रथ': दीपोत्सव में विभिन्न प्रकार के टैब्ल्यू का 'राम रथ' भी होगाI

मंदिरों का सजावट: सभी प्रमुख मंदिरों को खास तरीके से सजाया जाएगाI

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की झलक: इस बार के दीपोत्सव में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की झलक भी देखने को मिलेगीI

Ayodhya Deepotsav 2024 Details

अयोध्या दीपोत्सव में भाग कैसे लें? 

दीपोत्सव 2024 के लिए पंजीकरण 1 सितम्बर 2024 से शुरू हो चूका हैI  इनमें से करीब 5,000 पास छात्रों को आवंटित किए जाएंगे, जबकि बाकी पास सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, नेताओं और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच वितरित किए जाएंगे। छात्रों को पंजीकरण के लिए वैध छात्र आईडी और पते का प्रमाण देना होगा।

मोबाइल ऐप से अयोध्या में ऐसे करे दीप दान 

होली अयोध्या ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति कहीं से भी रामनगरी में 1 से 5 दीपक प्रज्वलित कर सकता है. इतना ही नहीं एंड्रॉयड और एप्पल प्ले स्टोर पर होली अयोध्या ऐप उपलब्ध है. जो भी श्रद्धालु अयोध्या के दीपोत्सव में दीपदान करना चाहते हैं. वह अपने मोबाइल फोन पर इस ऐप को डाउनलोड करके दीपक प्रज्वलित कर सकते हैंI

Ayodhya Deepotsav 2024 Details

दीपोत्सव क्यों मनाया जाता है? 

भगवान श्रीराम जब लंकापति रावण का वध करके माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे तो उस दिन पूरी अयोध्या नगरी दीपों से सजी हुई थीI कहते हैं कि भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर दिवाली मनाई जाती हैI

Tags:    

Similar News