Ayodhya Famous Food Place: अयोध्या में दर्शन करने का कर रहे प्लान, तो ये 5 चीजे जरूर खाए यहाँ पर

Ayodhya Famous Food Spot : पवित्र शहर एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और यह जानना महत्वपूर्ण है कि कहां क्या खाना चाहिए।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-04-02 05:53 GMT

Ayodhya Famous Food Place

Ayodhya Famous Food Place: अयोध्या शहर और पंच कोसी परिक्रमा क्षेत्र में राम जन्मभूमि मंदिर के आसपास के होटल शुद्ध शाकाहारी क्षेत्र हैं। आपको रामजन्म भूमि में 7 किमी दूर फ़ैज़ाबाद के भोजनालय में ही मांसाहारी भोजन मिलेंगे। अयोध्या में मिठाई की दुकानों की भरमार है, जहां विभिन्न मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले और प्रसाद, लड्डू और पेड़े बेचे जाते हैं। अयोध्या की पहचान है खुरचन मलाई पेड़ा। जो आपको यहां आसानी से किसी भी मिठाई दुकान पर मिल जायेगा। बाकी खाने के लिए उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों जैसे समोसा, खस्ता (कचौरी), पूरी-आलू सब्जी, बाटी-चोखा जैसे स्थानीय स्नैक्स और दही-जलेबी , इमरती, लड्डू, पेड़ा, रबड़ी, लवंग लता और गुलाब जामुन जैसी मिठाइयाँ काफी लोकप्रिय हैं। पवित्र शहर एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और यह जानना महत्वपूर्ण है कि कहां क्या खाना चाहिए। तो चलिए यहां पर हम आपको अयोध्या के प्रसिद्ध खाने के विकल्प के बारे में बताते है।

मौर्य मिष्ठान भंडार(Maurya Misthan Bhandar)

यह दुकान वर्ष 1952 से अयोध्या में स्थित है। अभी यह दुकान तीसरी पीढ़ी द्वारा चलाया जा रहा है। यह अपने खाने के वैरायटी के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। दही जलेबी, इनका बहुत ही प्रसिद्ध है। यहा पर आपको दही जलेबी कुल्हड़ में बढ़िया से मिक्स करके खिलाया जाता है। यहां पर रबड़ी और सभी मिठाई बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आपको समोसा और चना भी बहुत ही अच्छा मिलता है।

गब्बर पकौड़ी (Gabbar Pakaudi)

राम की पैड़ी के पास गब्बर पकौड़ी वाले की यह दुकान बहुत ही प्रसिद्ध है। जहां आपको 10 रूपए में पकौड़ियां मिल जाती है। यहां पर आप मजेदार पकौड़ी का मजा ले सकते है। यहां पर आपको आलू, गोभी, प्याज और केले की पकौड़ीयां मिल जाएंगी। जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है। साथ ही यहां पर पकौड़ी मिर्च के साथ हरी चटनी डालकर सर्व किया जाता है। 

न्यू सरयू स्वीट्स (News Saryu Sweets)

हनुमान गढ़ी के पास आपको अयोध्या के बेहतरीन खस्ता खाने को मिल सकता है। अगर आप खस्ता खान के शोकिन है तो यहां पर खस्ता जरूर खाएं। दुकना का नाम न्यू सरयू स्वीट्स है। यह दुकान पर सभी चीजे बहुत ही स्वाद वाली होती है। लेकिन यहां पर खस्ता ज्यादा फेमस है। यहां पर खस्ता को आलू की सब्जी, चटनी दो तरह की और सूखे आलू के साथ सर्व किया जाता है।आप अपने दिन की शुरुआत यहां पर खस्ता के साथ कर सकते है। 

कनक कुंज (Kanak Kunj)

कनक भवन के पास कनक कुंज पूड़ी कचौरी और छोले भटूरे मंदिर घूमने के बाद जरूर खाना। यहां आपको सिर्फ 30 रूपए में बेहतरीन पूड़ी सब्जी खाने को मिलती है। 30 रूपए में आपको चार पूड़ी और आलू की सब्जी वो भी बिना लहसून, प्याज के मिलता है। यहां का स्वाद बहुत ही मजेदार होता है।

निर्मल चाट भंडार (Nirmal Chat Bhandar)

निर्मल चाट भंडार का अगर चाट नहीं खाया तो क्या खाया? यहां पर आपको आलू टिक्की बहुत ही स्वादिष्टऔर चटपटी मिलती है। बढ़िया मिठी खट्टी चटनी और मसाले के साथ पापड़ी डालकर खा सकते है। ये बहुत ही स्वाद वाली होती है।

Tags:    

Similar News