Chennai Adventures Road Trip: चेन्नई से 5 Adventures रोड ट्रिप आपको अपने दोस्तों के साथ जरूर करनी चाहिए

Chennai Road Trip: अगर आप शहर के शोर शराबे से कहीं दूर सुकून की तलाश में हैं आपके लिए कई बेहतरीन ऑप्शन हैं। चेन्नई के आसपास कई ऐसी जगहें हैं,रोड ट्रिप के लिए अच्छी हैं।

Update: 2022-08-23 15:48 GMT

Best places Near Chennai (Image: Social Media)

Chennai Adventures Road Trip: अगर आप शहर के शोर शराबे से कहीं दूर सुकून की तलाश में हैं तो आपके लिए कई बेहतरीन ऑप्शन हैं। दरअसल हम बात कर रहें उनके लिए जो चेन्नई से हैं या चेन्नई जाने की प्लान कर रहे हैं। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं तो आपके लिए चेन्नई के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ रोड ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। चलिए चलते हैं 5 Adventures रोड ट्रिप पर जो चेन्नई के आसपास है: 


महाबलिपुरम

महाबलिपुरम को ममल्लपुरम भी कहा जाता है। दरअसल महाबलिपुरम कोरोमंडल तट, बंगाल की खाड़ी पर स्थित है और एक मजेदार सड़क यात्रा के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह रॉक-कट मंदिरों और रहस्यमयी गुफाओं के लिए मशहूर है। यह स्थान कभी प्रसिद्ध दानव राजा महाबलि के घर के रूप में था, इसलिए इसका नाम बदलकर मामल्लापुरम रख दिया गया। मगरमच्छ बैंक और शोर मंदिर, इसके लोकप्रिय स्थान हैं जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल हैं। चेन्नई से महाबलिपुरम सिर्फ 52 किमी दूर है। यह अपने कला, संस्कृति, धर्म और वैभव के लिए भी मशहूर है। यहां सफेद रेतीले समुद्र तटों और कैसुरीना के पेड़ों की सुंदरता देखने लायक होती है।


तिरुपति

तिरुपति बालाजी भारत में काफी मशहूर है। यह चेन्नई से 133 किमी दूर स्थित है। यहां पहुँचने में लगभग 3-4 घंटे लगते हैं। दरअसल तिरुपति विभिन्न हिंदू मंदिरों, राष्ट्रीय उद्यानों और संग्रहालयों से घिरा हुआ है। यह मंदिर दुनिया भर से आने वाले आगंतुकों कोआकर्षित करता है, जो ज्यादातर भगवान वेंकटेश्वर के भक्त हैं। यह भारत के फेमस पर्यटक आकर्षणों में से एक है। श्री वारी संग्रहालय, चंद्रगिरी, कल्याणी बांध तिरुपति के कुछ मुख्य दर्शनीय स्थल हैं।


येलागिरी

येलागिरी भी अपनी खुबसूरती के लिए मशहूर है। चेन्नई के पास प्रसिद्ध यह हिल स्टेशन येलागिरी प्रकृति से घिरा हुआ है। यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। स्वामीमलाई हिल्स, पुंगनूर झील इस हिल स्टेशन के मुख्य आकर्षण केंद्र हैं। चेन्नई से येलागिरी 230 किमी दूर स्थित है, जो सड़क यात्रा के लिए बेहतर विकल्प है।


कांचीपुरम

चेन्नई से 75 किमी दूर स्थित कांचीपुरम बेहद खुबसूरत जगह है। चेन्नई से कांचीपुरम पहुंचने में लगभग दो घंटे का समय लगता है। खुबसूरत वास्तुकला के साथ सुंदर और शानदार मंदिरों का घर, साथ ही यह स्थान प्रसिद्ध हाथ से बुनी रेशम साड़ियों के कारण भी मशहूर है। इसे प्रसिद्ध पवित्र स्थानों में से एक और भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है। कामाक्षी अम्मन मंदिर, देवराजस्वामी मंदिर और एकम्बरेश्वर मंदिर हैं, जहां घूमा जा सकता है।


नेल्लोर

नेल्लोर एक खूबसूरत जगह है, जो चेन्नई से कुछ किमी दूर स्थित है। यह लगभग चेन्नई से 175 किमी दूर है। वहीं यह शहर प्रकृति फोटोग्राफरों और पक्षी प्रेमियों के लिए बेहतर है। यहां प्राचीन मंदिरों, प्राचीन झीलों, सुंदर समुद्र तटों से भरा हुआ है। यहां राजहंस जैसे प्रवासी पक्षियों को देखना, पुलिकट झील, मायपाडु समुद्र तट और सोमसिला को जरूर देखना चाहिए। 

Tags:    

Similar News