Best Burger in Lucknow: लखनऊ में इन जगहों पर खाइए एकदम टेस्टी Burger

Best Burger in Lucknow: अगर आपको बर्गर पसंद है तो राजधानी लखनऊ में आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं, जहां पर अपना पसंदीदा महाराजा टाइप बर्गर खा सकते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-06 02:51 GMT

Best Burger in Lucknow: अगर आपको बर्गर पसंद है तो राजधानी लखनऊ में आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन हैं, जहां पर अपना पसंदीदा महाराजा टाइप बर्गर खा सकते हैं। बिल्कुल फ्रेश बन, उसमें ताजी आलू टिक्की के ऊपर सब्जियों के स्लाइस और क्रीमी टेक्सचर आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा। लेकिन हम आपको लखनऊ की कुछ उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर बर्गर तो मिलता है पर स्पेशल वाला। जीं हां यहां के बर्गर खाकर आप इन जगहों के दीवाने हो जाएंगे। क्योंकि बर्गर बनाने की इनकी रेसिपी ही कुछ और होती है। चलिए फिर आपको ले चलते हैं लखनऊ के बेस्ट बर्गर खिलाने वाली जगहों पर।

लखनऊ के बेस्ट बर्गर
Lucknow Best Burger

बार्सिलोस
Barcelos

बार्सिलोस में आप वेज और नॉनवेज दोनों तरह के बर्गर परोसे जाते हैं। आपको जो पसंद करते हो, वो अपनी मर्जी का ऑर्डर कर सकते हैं। यहां पर क्लासिक ग्रिल्ड चिकन बर्गर बहुत लोगों की पहली पसंद होता है। इसके अलावा सॉफ्ट बन से बने हुए बर्गर, जो पेरी-पेरी मेयो, लेट्यूस, टमाटर से पूरी तरह सजे होते हैं। इनमें आलू की लजीज टिक्की, क्रीम, वेजीज और कार्न भी होते हैं। यहां के बर्गर की क्वालिटी बहुत ही लाजवाब होती है।

स्थान: गोमती नगर, वन अवध मॉल

Location: Gomti Nagar, One Awadh Mall

वॉट अ बर्गर
Wat-A-Burger

लखनऊ में वॉट अ बर्गर बहुत ही गजब की जगह है। यहां पर आपको बहुत ही स्पेशल और अलग-अलग फ्लेवर्स के बर्गर खाने का मौका मिलेगा। साथ ही यहां पर बर्गरों का राजा से भी मिलने का मौका मिलेगा। आप उसे अपनी इच्छा के हिसाब से खाने के लिए ऑर्डर भी कर सकते हैं। क्यों कि ये सबसे बड़ा बर्गर अकेले खा पाना वाकई में बहुत हिम्मत की बात है। कुछ लोग तो खाते-खाते थक जाते हैं। आप भी ट्राई कर सकते हैं।

पता: शॉप नंबर 4, न्यू मार्केट, मल्टी लेवल पार्किंग के पास, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Shop No.4, New Market, near Multi Level Parking, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

(Image Credit- Social Media)

बर्गर एंड बर्गर

BURGER & BURGER

बर्गर एंड बर्गर लखनऊ में आपको एकदम स्वादिष्ट व्यंजन खिलाता है। यहां पर खाने वाले बर्गर का स्वाद आप जल्दी भूल नहीं सकते हैं। इतनी जबरदस्त स्टफिंग, क्रीमी टेक्सचर की बर्गर खाते ही आपको मजा आ जाएगी।

पता: 20 शाम-ए-अवध बाजार, परिवर्तन चौक, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: 20 sham -e-awadh market, Parivartan Chowk, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

बर्ग्रिल
Burgrill

बर्ग्रिल लखनऊ में बर्गर के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। अगर बर्गर आपको वाकई में बहुत ज्यादा पसंद है तो आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर पनीर बटर बर्गर काफी मशहूर है। 

पता: 3, 364, विनीत खंड 6, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

Address: 3, 364, Vineet Khand 6, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010

विंटेज मशीन
Vintage Machine

विंटेज मशीन के नाम पर मत जाइए। लखनऊ में ये खाने-पीने की बहुत ही चर्चित जगहों में से एक है। यहां पर आपको इटालियन, चाइनीज, इंडियन और आपके पसंदीदा स्पेशल बर्गर भी परोसे जाते हैं। यहां पर पेरी-पेरी कॉटेज पनीर बर्गर लोगों को बहुत पसंद आता है।

पता: 3/11 पत्रकारपुरम क्रॉसिंग रोड, रेलवे स्टेशन रोड, पत्रकार पुरम, सेक्टर 11, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

Address: 3/11 Patrakarpuram Crossing Road, Railway Station Rd, Patrakar Puram, Sector 11, Lucknow, Uttar Pradesh 226010

रोवर्स
Rovers

रोवर्स लखनऊ की बहुत मशहूर जगह है। यहां का मटन बर्गर खाने की सबसे अच्छी चीजों में से एक है। यहां का नॉर्मल टिक्की बर्गर भी आपको बहुत स्वादिष्ट लगेगा। यहां पर क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है।

चेरी ट्री कैफे
The Cherry Tree Cafe

द चेरी ट्री कैफे जहां केक-पेस्ट्री के बहुत ही मशहूर है, वहीं ये कैफे बर्गर के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको हर तरह के बर्गर में एक अलग सा फ्लेवर मिलेगा, जो इस जगह को बर्गर के मामले स्पेशल बनाती है। बर्गर में जिन सॉसेज का यूज किया जाता है वो खाने में आपको बिल्कुल फ्रेश जान पड़ेगे। 

पता: हबीबुल्ला एस्टेट रोड, सेक्टर 11, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

Address: Habibullah Estate Rd, सेक्टर 11, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226001

Tags:    

Similar News