Agra Famous Sweets: मुंह में पानी ला देने वाली आगरा की ये मिठाईयां, पेठा से लेकर गोंद के लड्डू से बनेगी सेहत और मिलेगा शाही जायका

Agra Famous Sweets: मुंह में पानी लाने वाले आगरा के ये मीठे व्यंजन आपकी मीठे के लिए चाहत को और भी बढ़ा देंगे। आइए आपको आगरा की कुछ बहुत पसंदीदा और प्रसिद्ध मिठाईयों के बारे में बताते हैं।;

Report :  Vidushi Mishra
Update:2023-01-11 08:37 IST

Agra Famous Sweet: उत्तर प्रदेश का आगरा शहर, जो सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इसके साथ ही आगरा अपनी प्राचीन इमारतों, वास्तुकला, मुगल विरासत और स्वादिष्ट मिठाईयों के लिए भी मशहूर है। मुंह में पानी लाने वाले ये मीठे व्यंजन आपकी मीठे के लिए चाहत को और भी बढ़ा देंगे। आइए आपको आगरा की कुछ बहुत पसंदीदा और प्रसिद्ध मिठाईयों के बारे में बताते हैं। 

आगरा की मशहूर मिठाईयां
Agra Special Sweets

पेठा
Petha

पेठा आगरा की सबसे प्रसिद्ध मिठाई है। इस शहर का हर नुक्कड़ पेठे की दुकानों से अटा पड़ा है। यहां मिलने वाली मिठाई की सुपर सॉफ्ट क्वालिटी आपको पेठा का दिखाना बना देगी। अपनी पसंद के हिसाब से आप पेठा खरीदते समय रंग और फ्लेवल चुन सकते हैं। आप चॉकलेट पेठा से लेकर अंगूर, केसर, आम और पान (सुपारी) और भी बहुत तरह के पेठा चुन सकते हैं। सालों पुरानी प्रतिष्ठित पेठे का स्वाद लेने के लिए असली पंछी पेठा स्टोर पर जाएँ।

गजक
Gajak

यह सुपर टेस्टी ड्राई स्वीट डिश तिल, गुड़, तेल और चीनी से तैयार की जाती है। यह सर्दियों में आनंद लेने के लिए एक सबसे बेस्ट मिठाई मानी जाती है क्योंकि गजक को गर्म करने वाली मिठाई माना जाता है। जिससे सर्दियों के मौसम में शरीर को गरमाहट मिलती है। यह स्वीट डिश कई शेप और साइज में बाजार में उपलब्ध होती है और लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं।

घेवर
Ghewar

घेवर (फोटो- सोशल मीडिया)

यह गोल आकार की बेहद हल्की और स्वादिष्ट मिठाई होती है। इसे मैदा, चाशनी और ढेर सारे सूखे मेवों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। घेवर विशेष रूप से रक्षा बंधन, तीज के आसपास जुलाई-अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आगरा की बहुत सारी मिठाई की दुकानों पर ये लाजवाब घेवर मिलते हैं।

शाही टुकड़ा
Shahi tukda

शाही टुकड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)

यह मुगलई मिठाई आगरा में काफी लोकप्रिय है। यह मिठाई शुद्ध घी में तली हुई ब्रेड, मीठा दूध, केसर और मेवों का उपयोग करके बनाया जाता है। इसे ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि उस समय इसे मुगल बादशाहों को परोसा जाता था।

गोंद के लड्डू
Gond laddu

आगरा की एक और लोकप्रिय मिठाई है गोंद के लड्डू। यह मिठाई गेहूं के आटे, सूखे मेवों और गोंद से बनाई जाती है। ये लड्डू खाने में सॉफ्ट, सुपर स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होते हैं। सर्दियों में गोंद के लड्डू को काफी पसंद किए जाते हैं।

Tags:    

Similar News