Best Places Of Etawah: मानसून में उत्तर प्रदेश की इस जगह को करें एक्सप्लोर, हसीन प्राकृतिक नजारे जीत लेंगे दिल

Best Places Of Etawah UP : उत्तर प्रदेश भारत का खूबसूरत राज्य है। अगर आप मानसून की तरह नेहा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां बहुत से खूबसूरत स्थान हैं।

Update: 2024-06-16 12:19 GMT

Best Places Of Etawah UP (Photos - Social Media)

Best Places Of Etawah UP : उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े और खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां पर कई ऐसे शहर है जो अपनी खूबसूरती परंपरा नजाकत के लिए पहचाने जाते हैं। अयोध्या, इलाहाबाद, बनारस जैसी कुछ धार्मिक नगरी भी उत्तर प्रदेश में ही आती है। इसकी खूबसूरती इतनी ज्यादा प्रचलित है कि हजारों देश विदेशी पर्यटक यहां पर घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। हर मौसम के हिसाब से घूमने फिरने वाले लोगों की पसंद भी अलग होती है। अगर आप मानसून में उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो यहां पर कई ऐसी जगह हैं। जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी जन्नत की तरह महसूस होने वाला है। अगर आप उत्तर प्रदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इटावा जाना चाहिए क्योंकि यहां पर कई सारी जगह है जो आपका इंतजार कर रही है।

इटावा सफारी पार्क (Etawah Safari Park)

अगर आप किसी मनमोहन जगह पर घूमने जाना चाहते हैं तो इटावा सफारी पार्क एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह जगह 8 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है और उत्तर प्रदेश के सबसे खूबसूरत पार्क में से एक है। यह सफारी पार्क वन्य जीव सफारी पार्क है जिससे एक्सप्लोर करना सपने सच होने जैसा है। आप यहां जंगल सफारी का लुत्फ सकते हैं। मानसून के समय यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है और इसी समय अधिकतर पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं।

Etawah Safari Park


राज सुमेर सिंह फोर्ट (Raj Sumer Singh Fort)

यह तो हम सभी जानते हैं कि अगर हमें किसी भी शहर के इतिहास के बारे में जानना है। तो हमें वहां मौजूद महलों और ऐतिहासिक स्थानों पर जरूर जाना चाहिए। राजा सुमेर सिंह फोर्ट भी एक ऐसी ही जगह है जो एक ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर पहचानी जाती है। यहां के सुंदरता और चित्रकार आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यमुना नदी के किनारे मौजूद है जिस वजह से मानसून में बहुत ही कमल का लगता है और आसपास की हरियाली से खूबसूरत बनाने का काम करती है।


यमुना चंबल संगम (Yamuna Chambal Sangam)

यमुना चंबल संगम स्थल के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर इस स्थान को एक बार एक्सप्लोर कर लिया तो फिर आपको इटावा में कहीं और घूमने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यहां की खूबसूरती इतनी ज्यादा प्रचलित है कि हर महीने हजारों पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह संगम स्थल प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है और मानसून के दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। हर तरफ फैली हरियाली के बीच आप यहां सुकून भरे पल गुजर सकते हैं।

Yamuna Chambal Sangam


Tags:    

Similar News