Ayodhya Famous Places: अयोध्या में कई सारे दर्शनीय स्थल, यहां जाने का बनाईए प्लान

BEST Places to Visit in Ayodhya: अयोध्या धार्मिक और एतिहासिक महत्व रखता है। यहां हर साल लाखों की तादात में श्रद्धालु आते हैं। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-10 02:32 GMT

Ayodhya Famous Places: उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या हिंदुओं के सात पवित्र शहरों में से एक है। अयोध्या रामायण के हिंदू महाकाव्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि इसे भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है। यह धार्मिक शहर जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों (धार्मिक शिक्षकों) में से चार का जन्मस्थान भी है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

अयोध्या धार्मिक और एतिहासिक महत्व रखता है। यहां हर साल लाखों की तादात में श्रद्धालु आते हैं। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है। धार्मिक प्रवृत्ति होने की वजह से पूरे साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। अयोध्या उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में सरयूँ नदी के दाएँ तट पर स्थित है। यही स्थान है जहाँ पौराणिक ग्रंथ-रामायण की रचना हुई है। अयोध्या मुख्य रूप से मंदिरों के शहर के रूप में जाना जाता है। आइए आपको अयोध्या के दर्शनीय स्थलों के बारे में बताते हैं।

अयोध्या के दर्शनीय स्थल

रामजन्म भूमि
Ram Janmabhoomi

अयोध्या में रामजन्मभूमि बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। रामजन्मभूमि मंदिर वह स्थान है यहां भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। हिन्दुओं के पौराणिक ग्रन्थ रामायण में कहा गया है कि राम का जन्म स्थान अयोध्या सरयू नदी के तट पर है। सालों से हिंदुओं और मुसलमानों के बीच यहां रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर विवाद चला। लेकिन अब ये विवाद सुलझ गया है।

हनुमान गढ़ी
Hanuman Garhi

अयोध्या के साईं नगर में स्थित, हनुमान गढ़ी 10वीं शताब्दी का मंदिर है जोकि भगवान हनुमान को समर्पित है। यह अयोध्या के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। ऐसा बताया जाता है कि अयोध्या में राम मंदिर जाने से पहले हनुमान गढ़ी के दर्शन करने की प्रथा है।

कनक भवन
Kanak Bhawan

कनक भवन तुलसी नगर में है। इसे सोने के घर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर हिंदू देवता भगवान राम और मां देवी सीता को समर्पित एक पवित्र स्थल है। इस मंदिर में भगवान राम व सीता की बेहद खूबसूरत प्रतिमा है। इस मंदिर में भक्तों की सालभर भीड़ लगी रहती है।

(Image Credit- Social Media)

नागेश्वरनाथ मंदिर

Nageshwarnath Temple

भगवान नागेश्वरनाथ का ये मंदिर अयोध्या के थेरी बाजार के निकट स्थित है। ऐसा माना जाता है कि इसे भगवान राम के पुत्र कुश ने स्थापित किया था। ये बहुत ही प्राचीन मंदिर है।

गुलाब बाड़ी
Gulab Badi

गुलाब बाड़ी अयोध्या के वैदेही नगर में स्थित है। यहां पर फैजाबाद के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला और उनके माता-पिता की कब्र है। आज के समय प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल राष्ट्रीय विरासत के रूप में संरक्षित है।

त्रेता के ठाकुर
Treta's Thakur

अयोध्या के नया घाट के पास स्थित त्रेता के ठाकुर मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और सुग्रीव सहित कई मूर्तियां हैं। घाट के पास स्थित इस मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। 

छोटी छावनी
Choti Chawani

छोटी छावनी, जिसे वाल्मीकि भवन या मणिरामदास छावनी के नाम से भी जाना जाता है। सफेद संगमरमर से बनी ये इमारत से बहुत खूबसूरत और देखने लायक है।

सीता की रसोई
Sita Ki Rasoi

अयोध्या के राजकोट में राम जन्मभूमि के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित, सीता की रसोई को देवी सीता द्वारा स्वयं उपयोग की जाने वाली प्राचीन रसोई माना जाता है। इस प्राचीन मंदिर में अभी भी मां सीता द्वारा रसोई में इस्तेमाल की कई चीजें रखी गई हैं। 

तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय
Tulsi Memorial Building Museum

16वीं शताब्दी के संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास की याद में स्थापित तुलसी स्मारक भवन के बारे में माना जाता है कि यह वही स्थान है जहां तुलसीदास ने रामचरित की रचना की थी। 

बहू बेगम का मकबरा
Tomb of Bahu Begum

फैजाबाद शहर में मकबरा रोड पर स्थित, बहू बेगम का मकबरा लोकप्रिय रूप से "पूर्व के ताजमहल" के रूप में जाना जाता है। अद्वितीय मकबरा पूरे फैजाबाद में सबसे ऊंचा स्मारक है और अपनी गैर-मुगल स्थापत्य प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है।

Tags:    

Similar News