Delhi Famous Street Food: दिल्ली के सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड्स, जिनका स्वाद चखते ही दिल को मिलेगा सुकून

Delhi Famous Street Food: भारत की राजधानी होने की वजह से आपको यहां हर राज्य का स्थानीय व्यंजन मिलेगा। दिल्ली के स्ट्रीट फूड में आपको इतने सारे ऑप्शन मिल जाएंगे कि आप खुद चाह कर भी खुद को खाने से रोक नहीं पाएंगें।

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-12-07 10:59 IST

दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फूड (फोटो- सोशल मीडिया)

Delhi Street Food: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली खाने के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग जैसी जगह से कम नहीं है। यहां पर शाही व्यंजनों से लेकर एक से बढ़कर स्ट्रीट फूड्स के भी कई सारे ऑप्शन मिलेगें। यहां पर चांदनी चौक की पुरानी गलियों से लेकर कनॉट प्लेस तक खाने के स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजनों का स्वाद आपको चखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप जिस भी गली में आप मुड़ते हैं, चलते हैं, वहां आपको कुछ न कुछ आकर्षक व्यंजन के साथ एक फेरीवाला जरूर मिलेगा। जिसकी दूर से आ रही सुगंध आपको बहुत पसंद आएगी। 

दरअसल भारत की राजधानी होने की वजह से आपको यहां हर राज्य का स्थानीय व्यंजन मिलेगा। दिल्ली के स्ट्रीट फूड में आपको इतने सारे ऑप्शन मिल जाएंगे कि आप खुद चाह कर भी खुद को खाने से रोक नहीं पाएंगें। तो चलिए आपको बताते हैं दिल्ली के कुछ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्ट्रीट फूड्स के बारे में।

दिल्ली बेस्ट स्ट्रीट फूड
Delhi Best Street Food

1. चाट
Chaat

भारतीय व्यंजन चाट जितना यूपी का मशहूर व्यंजन है उतना है दिल्लीवासियों का भी। यहां पर चाट आपको सिर्फ एक या दो फ्लेवर में नहीं, बल्कि कई फ्लेवर में आपको चाट का स्वाद मिलेगा। जिसमें आलू टिक्की, आलू चाट, दही पापड़ी चाट, दही भल्ला, पापड़ी चाट, समोसा और समोसा चाट, मटर चाट जैसे तमाम कई तरीकों से चाट खिलाई जाती है। चटपटी चटनी, मीठी चटनी, कुरकुरी पापड़ी के साथ कुरकुरी टिक्की, सुगंधित मसालों से और रंग बिरंगे लच्छों से सजाई हुई चाट का मजा लेना वाकई में बहुत आनंद दिलाता है।

जाने के लिए: प्रभु चाट भंडार, यूपीएससी लेन, मानसिंह रोड

2. गोल गप्पे
Gol Gappas

अधिकांश भारतीयों के बीच सबसे पसंदीदा अगर कोई चीज है तो वो हैं गोल गप्पे। हां बस ये बात और है कि अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है और कहीं-कहीं अलग-अलग ढंग से बनाया भी जाता है। जैसे महाराष्ट्र में गोल गप्पों को पानीपुरी और पश्चिम बंगाल में फुचका, जबकि यूपी पानी के बताशे कहा जाता है।

(Image Credit- Social Media)

दिल्ली के गोल गप्पों की बात करें तो यहां पर उबले हुए आलू के क्यूब्स, छोले धनिया और कुछ मीठी चटनी के मसालेदार मिश्रण को बतासे में भरा जाता है, जिसके बाद उन्हें ठंडे खट्टे स्वाद वाले पानी में डुबोया जाता है और फिर परोसा जाता है। गोल गप्पों का स्वाद चखने के बाद आपका मन नहीं करेगा कि खाना बंद करें। 

जाने के लिए: प्रभु चाट भंडार, यूपीएससी लेन, मानसिंह रोड

3. राम लड्डू
Ram Laddoos

ये नरम, गहरे तले हुए लड्डू के आकार के चने के आटे से बने होते हैं जोकि मसालेदार हरी पुदीने की चटनी और कटी हुई मूली से सजाए होते हैं। यह व्यंजन लगभग हर गली के नुक्कड़ पर आपको मिल जाएंगे। पश्चिम से दक्षिण तक दिल्ली के हर जिले में सबसे अच्छे स्ट्रीट फूड में से एक माना जाता है। दिल्ली में मिलने वाली ये सॉफ्टबॉल आपके मुंह में एक मसालेदार, तीखे स्वाद के साथ पिघल जाते हैं, जिसकी चाहत आपके लिए कम नहीं होगी।

जाने के लिए: लाजपत नगर मार्केट

4. परांठे
Paranthas

चांदनी चौक की सड़कों पर जब आप परांठे से दूर भी होंगे, तो भी आपको पता चल जाएगा कि कहीं आसपास ही परांठे बनाएं जा रहे हैं। इतनी नरम से सुंगंध आपको लगातार आती रहेगी कि आप खुद की परांठों से ज्यादा समय तक दूर नहीं रख पाएंगे और पंतग की तरह खिचते चले जाएंगें।

यहां जाएं: परांठे वाली गली, चांदनी चौक

5. कबाब
Kebabs

पुरानी दिल्ली की यात्रा कबाब के बिना अधूरी है। लोकप्रिय रूप से कबाब के व्यंजनों के दिल्ली वासी दीवाने हैं। यहां पर वेज कबाब से लेकर मांसाहारी तक हर वैराइटी के कबाब आपको खाने के लिए मिल जाएंगें। कीमा और धनिया से बने रेशमी कबाब से लेकर कलमी कबाब - दही और मलाई में मैरीनेट किए हुए चिकन लेग तक, दिल्ली में मांसाहारी स्ट्रीट फूड के कई विकल्प हैं। यदि आप मसालेदार व्यंजन के प्रशंसक नहीं हैं, तो हम वास्तव में कलमी कबाब का सुझाव देते हैं। एक और व्यंजन जो दिल्ली में अविश्वसनीय रूप से प्रसिद्ध है, वह है गलौटी कबाब, जोकि आपके मुंह में मलाई की तरह घुल जाएगा।

यहां जाएं: अल जवाहर या कुरैशी कबाब कॉर्नर, जामा मस्जिद, चांदनी चौक






Tags:    

Similar News