Bharat Ke Pavitra Kund: इन कुंडों में नहाने मात्र से दूर हो जाती है बीमारियां

Bharat Ke Pavitra Kund History: भारत में एक से बढ़कर एक धार्मिक स्थल मौजूद है। यहां पर कई सारे चमत्कारी कुंड भी है।

Update: 2024-04-12 07:00 GMT

Magical Water Ponds (Photos - Social Media)

Bharat Ke Pavitra Kund History: भारत में ऐसे कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो अपने चमत्कारों के चलते पहचाने जाते हैं। इन धार्मिक स्थलों से लाखों लोगों की आस्था जुडी हुई है और वह अपनी मनोकामना लेकर यहां पर पहुंचते है। मंदिरों के अलावा भारत में कई कुंड भी मौजूद है जो अपने चमत्कारों की वजह से पहचाने जाते है। इन कुंडों के बारे में कहा जाता है कि इनमें स्नान करने मात्र से लोगों की कई तरह की बीमारियां खत्म हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुंडों के बारे में बताते हैं जिनमें स्नान मात्र से बीमारियां दूर हो जाती है। चलिए इनसे जुड़ी मान्यताओं के बारे में जानते हैं।

तुलसी श्याम कुंड

गुजरात के जूनगढ़ से 60 किलोमीटर दूर तुलसी श्याम कुंड मौजूद है। यह कुंड अपनी मान्यताओं की वजह से लोगों के बीच प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने माता तुलसी के लिए इस कुंड का निर्माण करवाया था। इस कुंड में नहाने से चर्म रोग यानी की स्किन संबंधित बीमारी का सामना कर रहे हैं लोगों का रोग दूर हो जाता है।

तुलसी श्याम कुंड


सूर्य कुंड

यमुनोत्री में कुंड मौजूद है जिसे पहले ब्रह्म कुंड कहा जाता था इसे अब सूर्यकुंड के नाम से पहचान जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस कुंड में सूर्य की पुत्री देवी यमुना ने श्रीकृष्ण को अपने पति के रूप में पाने के लिए तप किया था। इस कुंड में नहाने से बीमारियों को दूर होती ही है इसके अलावा मनवांछित वर से शादी भी हो जाती है।

सूर्य कुंड


बरकेश्वर कुंड

पश्चिम बंगाल में बकरेश्वर नामक एक कुंड मौजूद है जो बहुत प्रसिद्ध है। इसे अग्नि कुंड के नाम से पहचाना जाता है और इसमें नहाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। जो लोग मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं उनका तनाव इस कुंड में नहाने मात्र से दूर हो जाता है।

बरकेश्वर कुंड


Tags:    

Similar News