Bhutan Famous Places: कम बजट में घूमना है विदेश तो जरूर करें भूटान की यात्रा, यहां हैं घूमने के लिए कई फेमस जगहें

Places To Visit In Bhutan: अगर आप बेहद कम बजट में विदेश घूमने की प्लान बना रहे हैं तो भूटान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। भूटान कि राजधानी थिम्पू बेहद ही सुंदर शहर है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-17 02:45 GMT

Places To Visit In Bhutan: अगर आप बेहद कम बजट में विदेश घूमने की प्लान बना रहे हैं तो भूटान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। भूटान कि राजधानी थिम्पू बेहद ही सुंदर शहर है। प्राकृति की गोद में बसा भूटान बेहद खूबसूरत है। भूटान हिमालय के दक्षिण पर्वत के दक्षिण तलहटी में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत और छोटा देश है।यहां घूमने के लिए कई फेमस जगहें हैं। तो आइए जानते हैं भूटान के फेमस जगहों के बारे में: 

भूटान में घूमने के लिए फेमस जगहें (Famous Places in Bhutan): 

थिम्फु (Thimphu) 


थिम्फु भूटान की राजधानी होने के साथ साथ बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर भूटान के सबसे बड़े शहर में से भी एक है। बता दें यह शहर रेदक नदी के तट पर स्थित है। यह शहर अपने देश की परंपराओं और संस्कृतियों को भी समेटे हुए है। जानकारी के लिए बता दें कि, थिम्फु दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पर ट्रैफिक लाइट नहीं है। यहां आप बुद्धा डोरडेन्मा, मेमोरियल चोर्टेन, डेचेनचोलिंग पैलेस, क्लॉक टॉवर स्क्वायर, मोतिथांग ताकिन प्रिजर्व आदि घूम सकते हैं। 

पारो (Paro) 


पारो भूटान के सबसे पॉपुलर जगह है। यह बेहद खूबसूरत जगह है। बता दें यह पूरी तरह से हरे भरे जंगल और हरियाली से घिरा हुआ है। दरअसल पारो को प्राचीन काल से भूटान के बौद्ध धर्म का केंद्र भी कहा जाता है। रहा है। यह जगह हमेशा से प्राचीनता और ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ है। यह ऐतिहासिक जगह भी है। यहां की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, आधुनिक जीवन शैली और रंगीन परंपरओं को आप जी सकते हैं।

ट्रोंगसा (Trongsa)


ट्रोंगसा भूटान के सबसे मशहूर और पॉपुलर पर्यटन स्थल है। ट्रोंगसा ऊंची पहाड़ की चोटी पर बसा एक सुंदर शहर है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खुबसूरत दृश्यों के कारण फेमस है। यहां का ‘ट्रोंगसा द्ज़ोंग’ फेमस है, जो एक उड़ते हुए ड्रैगन जैसा दिखाई देता है। इसके अलावा इस शहर का आकर्षण समृद्ध इतिहास और पारंपररिक सफ़ेद धूलि हुई इमारतें भी हैं। साथ ही रंग बेरंग पौधे हैं, जिन्हें पर्यटकों द्वारा देखना काफी पसंद किया जाता है। इन सबके अलावा भूटान में और भी कई जगहें घूमने के लिए जो काफी फेमस हैं।

भूटान घूमने के लिए कितना खर्च करना होगा 

अगर आप अपने फैमिली या दोस्तों के साथ भूटान की यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको कम से कम 15000 से ₹20000 रुपए तक खर्च करना होगा। हालांकि, ये खर्चे आपके जरूरतों पर निर्भर है। 

Tags:    

Similar News