Education Hub of India: भारत के इस शहर में हर बच्चा है जीनियस, हमेशा आता है अव्वल

Education Hub of India: क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर में सबसे ज़्यादा जीनियस बच्चे रहते हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सफल रहते हैं?

Update:2024-10-19 11:57 IST

Education Hub of India (Image Credit-Social Media)

Education Hub of India: भारत में टैलंट की कोई कमी नहीं है यहाँ आपको गली गली में ऐसे बच्चे और बड़े मिल जायेंगें जिनका टैलेंट देखकर आप हैरान रह जायेंगें। कहते हैं यहाँ का बच्चा-बच्चा जीनियस है और इस जगह को शिक्षा का गढ़ माना जाता है। आइये जानते हैं कहाँ है ये जगह।

भारत के इस शहर में हर बच्चा है जीनियस

शिक्षा वो हथियार है जिसे आपसे न तो कोई चुरा सकता है और न ही ये कभी बेकार जाती है। यही वजह है कि शिक्षा को जीवन में बेहद अहम माना गया है। ये सिर्फ एक व्यक्ति के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि किसी देश की तरक्की भी वहां रहने वाले लोगों पर ही निर्भर करती है। अगर किसी देश का एजुकेशन सिस्टम सही है तो वो देश भी तरक्की करेगा और सफलता के नए आयामों को छुएगा। लेकिन जिस देश का एजुकेशन सिस्टम सही नहीं होगा वो देश भी तरक्की नहीं कर सकता।

लेकिन वहीँ हमारे भारत में एक ऐसा शहर है जिसे शिक्षा का गढ़ माना जाता है और ऐसा भी कहा जाता है कि यहाँ के ज़्यादातर बच्चे जीनियस होते हैं। साथ ही यहाँ पढ़ने वाला हर बच्चा सफल होता है। आइये आपको बता देते हैं कि भारत का कौन सा शहर है जिसे एजुकेशन हब कहा जाता है और यहाँ पर हर बच्चा पढ़ाई में जीनियस है। ऐसे में आपको बता देते हैं कि राजस्थान के कोटा शहर को शिक्षा का गढ़ कहा जाता है और यहाँ का हर एक बच्चा पढ़ाई में अव्वल रहता है। वहीँ यहाँ आईआईटी जैसी संस्था भी हैं।

यहाँ आपको महंगे और सस्ते दोनों तरह के शिक्षा संस्था मिल जायेंगे जहाँ आप इंजीनियरिंग या मेडिकल की पढ़ाई कर सकते हैं। वहीँ आपको बता दें कि कोटा के अलावा दिल्ली,मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे को भी एजुकेशन हब कहा जाता है। 

Tags:    

Similar News