Famous Shani Temple In India: भगवान शनि के इन मंदिरों में दर्शन मात्र से दूर होती है परेशानी, कम हो जाता है ढैया और साढ़ेसाती का प्रभाव
Famous Shani Temple In India : कर्मफल के देवता भगवान शनि के कई सारे मंदिर देश भर में मौजूद है। चलिए आज हम आपको कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं।;
Famous Shani Temple In India : धार्मिक मान्यताओं में भगवान शनि देव को कर्म फल का देवता माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव के पास जातकों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है और उसी के हिसाब से वह व्यक्ति को उसके जीवन में फल प्रदान करते हैं। यह भी कहा जाता है कि अगर शनि देव की विधि विधान से पूजन अर्चन की जाती है तो शनि दोष से छुटकारा मिल जाता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनि पूजन से कुंडली में मौजूद शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। 6 जून को शनि जयंती है ऐसे में अगर आप अपनी कुंडली में साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव को कम करना चाहते हैं या अच्छा बनाना चाहते हैं तो शनि देव के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर ऐसे हैं कि यहां दर्शन मात्र से ही व्यक्ति की परेशानी दूर हो जाती है। चलिए आपको इन मंदिरों के बारे में बताते हैं।
शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur)
महाराष्ट्र में मौजूद शनिदेव का यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। अहमदनगर के इस मंदिर में भगवान शनि की स्वयंभू काले पत्थर की मूर्ति आसमान के नीचे स्थापित है। ऐसा कहा जाता है कि इस क्षेत्र को भगवान शनि ने गोद लिया है और वह स्वयं इसकी रक्षा करते हैं। यही कारण है कि आज भी यहां पर लोग अपने घरों में ताला नहीं लगाते। यहां पर भगवान शनि देव की प्रतिमा नहीं बल्कि एक शीला स्तंभ है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इसकी बड़ी बात पूजा होती है तो साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति मिलती है।
Shani Shingnapur
शनि धाम (Shani Dham)
दिल्ली में शनि धाम मंदिर छतरपुर मंदिर रोड पर असोला नामक क्षेत्र में है। ऐसा कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची और बड़ी शनि प्रतिमा है। इस प्रतिमा के दर्शन से व्यक्ति को अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है और उसकी कुंडली में चल रहे अशोक प्रभाव भी काम हो जाते हैं और अच्छा समय शुरू हो जाता है।
Shani Dham
शनिश्चरा भगवान स्थलम (Shanishchara Bhagwan Sthalam)
पुडुचेरी में मौजूद यह भगवान शनि का प्रसिद्ध मंदिर है। यह तिरुनल्लर नामक जगह पर है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शनि ने भोलेनाथ के सामने अपनी शक्तियों खो दी थी। इस मंदिर के पास एक पवित्र तालाब भी मौजूद है जिस्म डुबकी लगाने से व्यक्ति के पिछले जन्म के पाप कट जाते हैं और उसे ढैया तथा साढ़ेसाती से छुटकारा मिलता है।
Shanishchara Bhagwan Sthalam
शनि महात्मा मंदिर (Shani Mahatma Temple)
यह मंदिर कर्नाटक में बेंगलुरु के पास चिक्का मादुरे नामक क्षेत्र में मौजूद है। यहां पर कुंडली में पंचम और अष्टम शनि के दोस्त दूर करने के लिए लोग विशेष पूजा करते हैं। सावन के महीने में खासतौर पर यहां अनुष्ठान होता है। इस दौरान हवन कुंड में काले कपड़े में तेल बांधकर जलाया जाता है।
Shani Mahatma Temple