Haunted Places in UP: यूपी में इन भूतिया जगहों पर भूल से न जाएं, सुनाई देती है छन-छन की आवाज

Haunted Places in UP: क्या आप जानते हैं कि यूपी में कई भूतिया जगहें हैं। जहां वर्षों गुजर जाने के बाद भी किसी की जाने की हिम्मत नहीं होती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-09-03 11:30 GMT

Horror Places in Uttar Pradesh (फोटो- सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Haunted Places in UP: उत्तर प्रदेश में घूमने की बहुत सारी जगहों के बारे में आप जानते होंगे, जिनमें से कई जगहों का ऐतिहासिक महत्व भी है। इन एतिहासिक जगहों में आज भी इतिहास प्रेमियों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में कई भूतिया जगहें हैं। जहां वर्षों गुजर जाने के बाद भी किसी की जाने की हिम्मत नहीं होती है। क्या आप उत्तर प्रदेश की भूतिया जगहों के बारे में जानना चाहेंगे। आइए आपको उत्तर प्रदेश की भूतिया जगहों के बारे में और कहानियों के बारे में आपको बताते हैं।

उत्तर प्रदेश की भूतिया जगहें (
Horror Places in Uttar Pradesh)

जीपी ब्लॉक - मेरठ

मेरठ का जीपी ब्लॉक भारत की सबसे डरावनी जगहों में शुमार है। यहां पर सालों से खाली पड़े घर में कई बार चार लोगों को एक घर के अंदर एक मोमबत्ती जलाकर बैठे देखा गया है। इस जगह से होकर जाने वाले कई लोगों ने ये दृश्य अपनी आंखों से देखा है। उन लोगों में से कुछ ने यह भी कहा कि उन्होंने लाल पोशाक में लड़कियों को घर से बाहर आते हुए भी देखा है। घर दो मंजिला है और लोगों ने छत पर लड़कों को बैठे देखा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अब लोगों ने उस जगह के पास भी जाना बंद कर दिया है।

सिकंदरा बाग, लखनऊ

लखनऊ का सिकंदरा बाग डरावनी जगहों में आता है। दरअसल यह एक ऐसी जगह थी जहां भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और अंग्रेजों के बीच संघर्ष हुआ था। यहां 72 ब्रिटिश सैनिक और लगभग 2300 स्वतंत्रता सेनानियों की मृत्यु हुई थी। अंग्रेज इतने क्रूर थे कि उन्होंने उचित अंतिम संस्कार की अनुमति भी नहीं दी थी और शवों को सिकंदर बाग के बगीचे में सड़ने दिया था। कई स्थानीय लोगों ने आधी रात को बगीचे से खौफनाक आवाजें सुनाई देती दे चुकी हैं।

कृषि विश्वविद्यालय, इलाहाबाद

 इलाहाबाद के कृषि विश्वविद्यालय के इस कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल को हॉन्टेड बताया जाता है। भूत की प्रकृति संदिग्ध बनी हुई है क्योंकि कहानी हर व्यक्ति में भिन्न होती है।

एच.सी.एल, एन3 बिल्डिंग, नोएडा

किंवदंती के अनुसार, इस बिल्डिंग में महिलाओं पर भूतों ने हमला किया जाता है। कई बार शौचालय के अंदर, कई लोगों ने दीवारों से खून टपकता देखा है। ये है नोएडा की अब तक की सबसे डरावनी जगह।

नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री

नोएडा के सेक्टर-60 का aka iEnergizer कुछ सालों पहले फिनिक्स शू फैक्ट्री के नाम से जाना जाता था। लेकिन यहां पर हुई एक दुर्घटना में सब कुछ पलटकर रख दिया। यहां एक इमारत में आग लग गई थी। जिसमें करीबन 200 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे जिंदा जल गए थे। जिसके  बाद से अभी भी कंपनी जिसने खरीदी पुरानी कंपनी Aka iEnergizer के यहां काम करने वाले लोगों का कहना है कि अभी भी कई औरतों की बच्चों के चिल्लाने की आवाज दूसरी मंजिल से आती है।

ओईएल हाउस, लखनऊ

राजधानी लखनऊ में वीसी को यह बंगला आवंटित किया गया था और इससे पहले उन्हें इस बंगले के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं थी। ऐसा माना जाता था कि बंगले के कुएं में कई बुरी आत्माएं थीं। एक बार वीसी का लड़का कुएं के पास पत्थर फेंक कर खेल रहा था, तभी अचानक उस लड़के पर आत्माएं सवार हो गईं, जिससे उसकी असमय मौत हो गई।

सिविल लाइन्स घोस्ट, कानपुर

कानपुर के सिविल लाइंस इलाके में अंग्रेजों का एक कब्रिस्तान है जहां बिना सिर के इंसान की आत्मा रहती है। इस इलाके के कई लोग नल से पानी पीते हुए देखते हैं। तो वहीं कई बार सड़क चलते लोगों से बिना सिर वाले भूतिया इंसान ने तंबाकू मांगते देखा है।

कानपुर का गंगा बैराज

कानपुर का गंगा बैराज घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। लेकिन यहां पर रात में आना आपके लिए खतरे से खाली नहीं हो सकता है। कई बार लोगों ने यहां सफेद साड़ी पहने महिला को घूमते हुए देखा है।

गोविंदपुरम, गाजियाबाद

गाजियाबाद के गोविंदपुरम के बारे में स्थानीय लोगों के अनुसार, एक आदमी की कई साल पहले मौत हो गई थी और उसे अभी भी गली में चलते देखा जाता है। उनकी गुंडों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और कहा जाता है कि उनकी आत्मा ने कभी इस दुनिया को नहीं छोड़ा और अभी भी उन्हें मारने वालों की तलाश में है।

सेंट मैरी अकादमी, सहारनपुर

इस स्कूल के एक छात्र को एक बुरी आत्मा ने घेर लिया और असामान्य तरीके से व्यवहार करने लगा। इस संस्था के संरक्षक ने किसी तरह कोई धार्मिक कार्य करके इस बुराई से छुटकारा पाया।

Tags:    

Similar News