Bihari Ji Temple Buxar: इस मंदिर के चमत्कार के आगे मुगलों ने भी टेक दिए थे घुटने, बिहार में है मौजूद
Bihari Ji Temple Buxar: बिहार भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है चलिए आज हम आपके यहां के चमत्कारी मंदिर के बारे में बताते हैं।;

Bihari Ji Temple Buxar (Photos - Social Media)
Bihari Ji Temple Buxar : भारत के हर राज्य की अपनी खूबसूरती है, जो उसे दूसरी जगह से अलग और फेमस बनाती है। यहां का हर राज्य शहर और गांव किसी ने किसी वजह से प्रसिद्ध है। बिहार भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है जहां एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। बिहार को अपनी रहन-सहन और बोली के लिए भी खास तौर पर पहचाना जाता है और बिहारी भाषा हर किसी का दिल जीत लेती है। अपने बिहार के कई सारे पर्यटक स्थलों के बारे में सुना होगा और वहां पर घूमने भी गए होंगे लेकिन आज हम आपके यहां के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं जिसके चमत्कारों ने लोगों को हैरान करके रखा हुआ है। सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि यहां के चमत्कार को देखकर मुगल भी उल्टे पैर भाग खड़े हुए थे।
प्रसिद्ध है बिहारी जी का मंदिर
हम जिस चमत्कारी मंदिर की बात कर रहे हैं वह बिहारी जी का है। यह मंदिर बिहार के सबसे चर्चित शहर बक्सर में मौजूद है यह यहां के नीमच टोला डुमरांव में मौजूद है और बक्सर से इसकी दूरी 15 किलोमीटर पड़ती है। इसे भगवान कृष्ण को समर्पित किया गया है।

Bihari Ji Temple Buxar
मंदिर का इतिहास
बिहारी जी मंदिर का इतिहास काफी दिलचस्प है। इस मंदिर का इतिहास करीब 400 साल प्राचीन बताया जाता है। कहा जाता है कि इस पवित्र मंदिर का निर्माण उस वक्त के डुमराव के तत्कालीन महाराजा जयप्रकाश सिंह के आदेश पर किया गया था। इस मंदिर के इतिहास को लेकर कहा जाता है कि यहां कई भारत रत्न से सम्मानित उस्ताद बिस्मिल्ला खान और उनके पिता भी यहां शहनाई बचा चुके हैं। यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है इसे कई मुगल शासक लूटने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
जुड़ी है लोगों की आस्था
बिहार के इस मंदिर से स्थानीय लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है। स्थानीय लोगों के अलावा राजू के हर कोने से लोग यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर के बारे में लोगों का कहना है कि अगर यहां पर सच्चे मन से दर्शन किए जाएं तो भक्त की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। जन्माष्टमी की खासम के पर यहां लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी जाती है। इस अवसर पर इस मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है और आसपास मेले का आयोजन भी होता है।
Bihari Ji Temple Buxar
आसपास है ये जगह
कटौली का मैदान - कटौली का मैदान किस शहर का एक खास स्थान है। इसके बारे में यह कहा जाता है कि बक्सर की लड़ाई इसी मैदान में लड़ी गई थी। यह लड़ाई अंग्रेजों और बंगाल अवध के नवाबों के बीच हुई थी।