Holiday Trip: पैरेंट्स हो या पार्टनर जाएं यहां, मिलेगा डबल मजा

हंपी काफी अच्छी जगह है। अगर आप शांति वाली जगह पसंद करते हैं, तो फिर हंपी उनमें से एक जगह है।

Update: 2021-04-03 10:53 GMT

टूरिज्म प्लेस (फोटो:सोशल मीडिया)

लखनऊ: जब आप फैमिली ट्रिप या खुद अकेली भी कही जाने का प्लान बनाते हैं तो सोचते है कि ऐसी जगह जाएं। जहां सुकून मिले। जब भी कभी घूमने का प्लान बनता हैं तो सबसे मुश्किल रहता हैं जगह का चुनाव, क्योंकि परिवार संग घूमने जाते हैं तो सभी की खुशियों का ध्यान रखना पड़ता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मन खुश रहे, ऐसी जगह का चुनाव करना जरूरी हो जाता हैं। ऐसे उनके बारे में।

घूमने के लिए काफी अच्छी

घरवालों के साथ घूमने के लिए हंपी काफी अच्छी जगह है। अगर आप शांति वाली जगह पसंद करते हैं, तो फिर हंपी उनमें से एक जगह है। यहां तुन्गभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में आपको दूर-दूर तक पहाड़ियां दिखेंगी। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं। यहां आप सनापुर झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां आप विरूपाक्ष मंदिर, रॉक क्लाइंबिंग, हाथियों का तबेला और क्लिफ जपिंग भी जा सकते हैं।






 


रेगिस्तानी जहाज के साथ अध्यात्म

घरवालों को राजस्थान में स्थित पुष्कर लेकर जा सकते हैं। यहां विश्व का एकमात्र मंदिर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने को मिलेंगे। वहीं, यहां वराह घाट पर होने वाली शाम की आरती आपका मन मोह लेगी। यहां आपको 500 से ज्यादा मंदिर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां आप रत्नागिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर भी जा सकते हैं। साथ ही यहां कुदरत के कई अनोखे नाजरे भी आप देख सकते हैं। आप आप कालाबेलिया नाच, हॉट एयर बलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं।

घरवालों संग सुकून के पल

जब अध्यात्म और घूमने की आती है, तो सबसे पहला नाम ऋषिकेश का आता है। उत्तराखंड की वादियों में स्थित ये जगह काफी मशहूर है। यहां काफी दूर-दराज से लोग हर हफ्ते अपने छुट्टियों में पहुंचते हैं। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर से लेकर घूमने की कई जगह मिल जाएंगी। यहां आप राफ्टिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, बंजी जपिंग और क्लिफ डाईविंग कर सकते हैं। ये जगह शांति के लिए भी जानी जाती है। काम की थकान के बीच आप यहां अपने घरवालों संग सुकून के पल भी बिता सकते हैं।




 रोमांच और अध्यात्म

महाबलेश्वर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये मुंबई से लगभग 250 किलोमटर दूर है। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, झरने देख सकते हैं, प्रतापगढ़ किला जा सकते हैं। इसके अलावा यहां राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं भी हैं। जहां आपको रोमांच और अध्यात्म दोनों मिल जाएंगे। यहां आप विल्सन पॉइंट से सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं। यहां आप महाबलेश्वर शिव मंदिर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आपको आनंद मिल सकता है।

Tags:    

Similar News