एक बार जरूर करें भंडारदरा की ट्रैकिंग, एडवेंचर ट्रिप बन जाएगी यादगार

Bhandardara Waterfall : एडवेंचर के शौकीनों को अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हुए देखा जाता है। चलिए आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-02-18 10:00 GMT

Bhandardara Waterfall (Photos - Social Media)

Bhandardara Waterfall : हर व्यक्ति घूमने करना पसंद करता है। हालांकि, स्थानों का चयन हर किसी का अलग होता है। किसी को आध्यात्मिक और धार्मिक स्थल ज्यादा पसंद आते हैं। तो किसी को प्राकृतिक खूबसूरती अच्छी लगती है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो एडवेंचर के शौकीन होते हैं और इन्हें एडवेंचर एक्टिविटी करना अच्छा लगता है।कुछ लोग ट्रैकिंग ट्रिप का प्लान बनाते हैं। जिसके लिए वो अक्सर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन अब आपको इसके लिए उत्तराखंड या हिमाचल जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र में भी एक ऐसी जगह मौजूद है जहां आप अपने दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती कर सकते हैं। अपने हर दिन के ऑफिस वर्क से थक जाने के बाद हर व्यक्ति कहीं ना कहीं घूमने जाना चाहता है। अगर आप भी थोड़ा मनोरंजन करना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ ट्रैकिंग का प्लान बना सकते हैं।

जरूर जाएं भंडारदरा

भंडारदरा महाराष्ट्र का एक छोटा सा गांव है। जहां पर अक्सर लोगों को ट्रैकिंग करने के लिए जाते हुए देखा जाता है। यह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मौजूद एक गांव है। यहां पर विल्सन बांध और आर्थर झील है जो बहुत प्रसिद्ध है। यहां आपको कहीं सारे सुंदर नजारे देखने के लिए मिलेंगे और आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। अगर आप अपना पूरा दिन पानी की कल कल ध्वनि, पक्षियों की चहचहाहट और बहते हुए झरने को देखकर बिताना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट रहेगी। आर्थर झील भंडारदरा झील के नाम से भी पहचानी जाती है। सुंदर और घने जंगल से घिरी हुई यह जगह घुमावदार पहाड़ियों में मौजूद है जो बहुत खूबसूरत है।

Bhandardara Waterfall


कैसे पहुंचे यहां

अगर आप मुंबई में रहते हैं और यहां से भंडारदरा जाना चाहते हैं। तो ट्रेन या बस से आराम से यहां पर पहुंचा जा सकता है।अगर आप ट्रेन से घूमने जा रहे हैं तो इतना याद रखें कि यहां के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी आपको बस का सहारा लेना होगा। आपको पहले मुंबई से इगतपुरी के लिए ट्रेन लेना होगी। फिर यहां से बस या टैक्सी की सहायता से आगे का सफर पूरा करना होगा। सिर्फ डेढ़ सौ से ₹200 में आपको आराम से टिकट मिल जाएगी।

Bhandardara Waterfall


आराम से करें ट्रैकिंग

ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह बहुत ही खास है।

आप यहां पर कलसुबाई चोटी तक ट्रैकिंग कर सकते हैं जो 5400 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।

आप चाहे तो रतनगढ़ किला तक भी ट्रैकिंग की जा सकती है। इसके लिए तक पहुंचने का रास्ता बहुत ही रोमांचक है जो आपको जिंदगी भर याद रहेगा।

आप चाहे तो भंडारदरा कैंपिंग वैली ट्रैक पर भी जा सकते हैं। इस जगह को छाया की घाटी के नाम से पहचाना जाता है जो बहुत खूबसूरत है।

Bhandardara Waterfall


इन जगहों की करें सैर

आप जब यहां पर पहुंचेंगे तो भंडारदरा झील, कलसुबाई चोटी, रतनगढ़ किला, रंधा झरना और भंडारदरा में कैंपिंग कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News