Mumbai To Ayodhya Tour: 10हजार में पूरी करें रामनगरी अयोध्या की ट्रिप, यहां जानें कैसे बनाएं प्लान

Mumbai To Ayodhya Tour Plan : हर व्यक्ति एक बार राम मंदिर दर्शन करने जरूर जाना चाहता है। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं हम आपको बताते हैं कैसे आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Update: 2024-05-01 13:26 GMT

Mumbai To Ayodhya Tour Plan (Photos - Social Media)

Mumbai To Ayodhya Tour Plan : अयोध्या में जब से राम मंदिर का निर्माण हुआ है हर कोई यहां जाने का प्लान बना रहा है। जानकारी के मुताबिक हर दिन यहां लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। अगर आप भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने जाना चाहते हैं और बजट में अपनी ट्रिप पूरी करना चाहते हैं। लेकिन आपको ऐसा लग रहा है कि कम बजट में आपकी ट्रिप पूरी नहीं हो पाएगी तो हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं। चलिए हम आपको केवल 10000 में इस ट्रिप को पूरा करने के बारे में बताते हैं।

केवल 10हजार में घूमें अयोध्या

अगर आप मुंबई में रहते हैं और अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको फ्लाइट से नहीं बल्कि बस या ट्रेन से जाने का प्लान बनाना चाहिए। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो स्लीपर कोच में यात्रा करने के लिए आपको 700 रुपए चुकाने होंगे। अगर आप थर्ड एसी में सफर करते हैं इसके लिए ₹2000 लगेंगे। इस तरह से आने जाने का किराया स्लीपर कोच में ₹1400 और थर्ड एसी में ₹4000 बनेगा। रेलवे स्टेशन के बाहर बस या कैब की सुविधा मिल जाएगी जहां से आप आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं।

Ram Mandir


कब होंगे दर्शन

राम मंदिर के दर्शन आप सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक कर सकते हैं इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक मंदिर बंद रहता है। उस हिसाब से यहां जाने का प्लान बनाएं। राम लाल के दर्शन करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगता है और ना ही कोई पास लिया जाता है। अगर आपको आरती में शामिल होना है तो इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ऑफिशल वेबसाइट से आप अपना पासबुक कर सकते हैं। आरती के अलावा मंदिर दर्शन के लिए पास लेने की जरूरत नहीं पड़ती है।

होटल का खर्च

अगर आप अपनी रात अयोध्या में गुजारना चाहते हैं तो मंदिर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर आपको आराम से होटल मिल जाएंगे। ध्यान रखें मंदिर से दूरी पर होटल लें अगर आप पास की होटल लेंगे तो आपको चार से ₹5000 चुकाने होंगे। मंदिर से दूर होटल लेने पर आपका काम 1500 से 2000 में हो जाएगा।

Ram Mandir


खाने का खर्चा

अगर आप अयोध्या गए हैं तो जिस होटल में रुके हैं। वहां खाना खाने की बजाय आप बाहर खाना खाएं इससे आपको 500 से ₹600 दिन में आराम से खाना मिल जाएगा। इस तरह से अगर अकेला व्यक्ति मुंबई से अयोध्या जाता है तो 8 से 10000 में वहां घूम सकता है।

Tags:    

Similar News