प्रयागराज की इस जगह पर रात के 2 बजे भी हो सकता है भूख का इलाज, मिलेंगे ये पकवान

Must Visit Place For Students in Prayagraj : प्रयागराज वैसे तो धार्मिक नगरी के नाम से फेमस है। लेकिन आज हम आपके यहां के कुछ फूड प्वाइंट्स के बारे में बताते हैं। जहां आधी रात को भी खाना मिल जाएगा।

Update: 2024-07-02 12:00 GMT

Must Visit Place For Students in Prayagraj (Photos - Social Media)

Must Visit Place For Students in Prayagraj : प्रयागराज, जिसे प्रयाग या तीर्थराज प्रयाग या इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख शहर है। यह हिन्दू धर्म में पवित्र मानी जाने वाली और उत्तरी भारत की भौगोलिक रूप से भी प्रमुख, गंगा और यमुना नदियों के मिलन स्थल पर बसा नगर है। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। प्रयाग सोम, वरूण तथा प्रजापति की जन्मस्थली है। कुंभ मेला आधुनिक प्रयागराज में प्रयाग हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल माना जाता है। परंपरागत रूप से नदियों के संगम को पवित्र स्थान माना जाता है, लेकिन संगम में संगम का महत्व सबसे पवित्र है क्योंकि यहाँ पवित्र गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती मिलकर एक हो जाती हैं। अपने धार्मिक स्थलों के अलावा प्रयागराज खाने पीने को लेकर भी काफीप्रसिद्ध है। अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर यहां पर जॉब कर रहे हैं तो आज हम आपके यहां के एक ऐसे स्थान के बारे में बताते हैं जो यंगस्टर के बीच काफी फेमस है।

रात दो बजे भी मिलेंगे फूड (Food Will Be Available Mid In The Night)

अगर आपको रात के 2:00 बजे भूख लगती है तो आपको प्रयागराज की इस जगह पर जाना होगा और आप अपनी भूख का इलाज यहां पर कर सकते हैं। यहां बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट चीज मिल जाती है। जिनका आप आनंद ले सकते हैं। यंगस्टर्स का तो रूटीन है कुछ ऐसा होता है कि वह देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं। इसी को देखते हुए रात में यहां पर स्वादिष्ट व्यंजनों का इंतजाम किया गया है।


मिलेंगे ये आइटम्स (You Will Get These Items)

चीज़ ब्रेड पकोड़ा, मलाई बन, खस्ता चाट, बटर वाली कॉफी, गोलगप्पे, रोल के साथ साथ ढेर सारे फूड आइटम्स खाने को मिल जाएंगे। अगर आपका रूटीन भी देर रात वाला है और दोस्तों के साथ आप भी चहल कदमी करते हुए खाना पीना पसंद करते हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। जो लोग होस्टल या रूम लेकर रहते हैं उनके लिए भी ये बेस्ट जगह है।

कहां है दुकान (Where Is The Shop)

अगर आप भी रात के समय अपने भूख का इलाज करना चाहते हैं तो आपको मुट्ठीगंज पर यह तीन दुकान मिल जाएंगी। रात में 3 4 बजे तक आप यहां जा सकते हैं। 

Tags:    

Similar News