Visa Free countries : बिना वीजा के इन देशों में घूम सकते हैं भारतीय पर्यटक, जमकर करें सैर

Visa Free countries : अगर आप विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं। तो चलिए आपको हम कुछ ऐसे देश के बारे में बताते हैं जहां आप बिना वीजा के एंट्री ले सकते हैं।

Update: 2024-02-21 15:22 GMT

Visa Free countries (Photos - Social Media)

Visa Free countries : घूमना फिरना हर किसी को बहुत पसंद होता है। हालांकि घूमने फिरने के लिए लोगों की पसंद भी अलग-अलग होती है। किसी को आध्यात्मिक और धार्मिक स्थल पर जाना अच्छा लगता है तो कोई प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करता है। किसी को ऐतिहासिक स्थल पसंद आते हैं तो कोई एडवेंचर ट्रिप प्लान करता है। किसी को देश के अलग-अलग स्थान का दीदार करना अच्छा लगता है तो कोई विदेश यात्रा का शौकीन होता है। अगर आप उन लोगों में शामिल है जो विदेश यात्रा करना पसंद करते हैं और अलग-अलग देश में जाकर वहां की संस्कृति के बारे में जानना आपको अच्छा लगता है। तो दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जहां पर्यटकों को कई सारी चीज देखने को मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगह की जानकारी देते हैं जहां पर जाने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

ईरान

ईरान एक ऐसा देश है जहां की यात्रा भारतीय पर्यटक बिना पासपोर्ट और वीजा के कर सकते हैं। 4 फरवरी से यहां वीजा में छूट की घोषणा की गई है। नियमित पासपोर्ट वाले लोग 15 दिनों की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, 15 दिन से ज्यादा अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी।

ईरान


मलेशिया

भारत और चीन के लोग मलेशिया की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। 1 दिसंबर 2023 से लागू किया गया यह रूल 30 दिनों तक लोगों को मलेशिया में रहने की सुविधा देता है।

मलेशिया


केन्या

1 जनवरी से कन्या ने भारत के साथ वीजा फॉर्मेलिटीज को खत्म कर दिया है। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटों के मुताबिक दुनिया के किसी भी कोने से कन्या आने जाने के लिए आप लोगों को वीजा का इंतजार नहीं करना होगा।

केन्या


थाईलैंड

10 मई 2024 तक भारतीय पासपोर्ट धारकों को थाईलैंड टूर के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें 30 दोनों का ड्यूरेशन दिया गया है जब वह घूम सकते हैं।

थाईलैंड


वियतनाम

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वियतनाम ने 90 दिन की वैलिडिटी वाला ई विजा शुरू किया है। जिसके जरिए भारतीय पर्यटक आसानी से यहां घूम कर सकते हैं।

वियतनाम


श्रीलंका

श्रीलंका पर्यटन मंत्रालय की ओर से यह घोषणा की गई है कि भारत समेत रूस, चीन, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड करीब साथ देश बिना वीजा के यहां प्रवेश कर सकते हैं। 31 मार्च 2024 तक यह नियम लागू रहने वाला है।

श्रीलंका


क्या है वीजा फ्री ट्रैवल

वीजा फ्री ट्रैवल की बात करें तो यह एक ऐसी सुविधा है जिसकी मदद से वीजा की प्रक्रियाओं की जटिलताओं के बिना किसी भी देश में एंट्री ली जा सकती है और यहां पर घूमा जा सकता है।

Tags:    

Similar News