Jharkhand Top 5 Hill Stations: झारखंड के इन 5 हिल स्टेशन की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल, यहां देखें प्रकृति की असीम सुंदरता

Jharkhand Top 5 Hill Stations: झारखंड राज्य चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है, झारखंड में कोई जगह बंजर नहीं है। झारखंड के कुछ सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-06-27 10:43 GMT

Jharkhand Top 5 Hill Stations (Photos - Social Media)

Jharkhand Top 5 Hill Stations: झारखंड, भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की भूमि निस्संदेह हिल स्टेशनों के लिए एक सोने की खान है। केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश से निकलकर आज भारत के पूर्वी राज्य झारखंड की तरफ चलते हैं। प्राकृतिक सम्पदा, खूबसूरत और घने जंगल और पहाड़ियों के बीच मौजूद यह राज्य भारत के लिए बेहद ही खास है। पर्यटन के मामले में भी यह राज्य किसी अन्य राज्यों से कम नहीं। इस राज्य में मौजूद खूबसूरत झरने और एक से एक बेहतरीन हिल स्टेशनों पर हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो झारखंड राज्य भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड में मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों से रूबरू कराने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

नेतरहाट (Jharkhand Famous Netarhat)

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 150 किमी की दूरी पर मौजूद नेतरहाट हिल स्टेशन लातेहार जिला में मौजूद है। यह झारखंड के सबसे चुनिंदा हिल स्टेशनों में से एक है। यहां मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य धरती पर स्वर्ग होने का एहसास दिलाती है। इस हिल स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मौजूद आदिवासियों का एक गांव है जहां, स्थानीय संस्कृति का अटूट बंधन देख सकते हैं। सनसेट व सनराइज के लिए विश्व विख्यात यह हिल स्टेशन यक़ीनन आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा। यहां आप कोयल व्यू पॉइंट, मैग्नोलिया पॉइंट और लोध फॉल जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

Netarhat

गिरिडीह (Jharkhand Famous Giridih)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है गिरिडीह हिल स्टेशन। घने जंगलो और महुआ के पेड़ों के लिए यह बेहद ही फेमस स्थान है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यहां सबसे अधिक भीड़ कपल्स की होती है। इस हिल स्टेशन से झारखंड के सबसे ऊँचे पर्वत को निहारने का मौका भी मिलता है। यहां मौजूद उसरी फॉल, पारसनाथ पहाड़ और खंडोली पार्क सबसे फेमस जगहे हैं।

Giridih

दलमा (Jharkhand Famous Dalma)

दलमा हिल स्टेशन झारखंड और बंगाल की सीमा पर मौजूद है। कहा जाता है कि इस जगह लगभग 50 प्रतिशत से भी अधिक घने जंगल मौजूद है। हर तरफ हरियाली ही हरियाली मौजूद इस जगह घूमने का एक अलग ही मज़ा है। यहां किसी विशेष मौके पर सबसे अधिक सैलानी और स्थानीय लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप दलमा हिल टॉप, दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य और डिमना लेक जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।

Dalma

घाटशिला (Jharkhand Famous Ghatshila)

सुबर्णरेखा नदी के तट पर मौजूद घाटशिला हिल प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कहा जाता है कि इस जगह को सुबर्णरेखा नदी चार चांद लगाने का काम करती है। शांति और सुकून लिए यह स्थान यक़ीनन किसी अन्य पहाड़ी जगहों से कम नहीं है। बुरुडीह झील, फुलडुंगरी हिल्स और धारागिरी जलप्रपात इस जगह की खूबसूरती में और भी रौनक देते का काम करते हैं। खासकर यहां लोग पिकनिक मानाने के लिए आते हैं। यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Ghatshila

  

Tags:    

Similar News