Kanpur Famous Food: कानपुर में मिलेगा सबसे टेस्टी शेक, इसका स्वाद आपको बना देगा दीवाना

Kanpur Famous Shake and Cold Cofee: अगर आप कॉफ़ी के शौक़ीन हैं या आपको शेक्स पसंद आते हैं तो कानपुर में आपके लिए एक बेहद परफेक्ट जगह है जहाँ आपको एक से बढ़कर एक कोल्ड कॉफ़ी से लेकर यम्मी शेक्स भी मिल जायेंगे।

Update: 2023-08-23 11:18 GMT
Kanpur Famous Shake and Cold Cofee (Image Credit-Social Media)

Kanpur Famous Shake and Cold Cofee: अगर आप कॉफ़ी के शौक़ीन हैं या आपको शेक्स पसंद आते हैं तो कानपुर में आपके लिए एक बेहद परफेक्ट जगह है जहाँ आपको एक से बढ़कर एक कोल्ड कॉफ़ी से लेकर यम्मी शेक्स भी मिल जायेंगे। ये इतने स्वादिष्ट हैं कि आप इनकी फ्रेशनेस और टेस्ट के दीवाने हो जाएंगे। साथ ही इनका प्राइस भी आपकी पॉकेट में आसानी से फिट हो जाने वाला है। इसके अलावा भी इस जगह की काफी सारी खासियत है आइये वो भी आपको बताते हैं।

कानपुर में खुल गया ड्रिंक एंड ड्रीम

उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जहाँ आपको हर तरह के शेक्स और कोल्ड कॉफ़ी मिल जाएंगी। ड्रिंक एंड ड्रीम नाम की इस जगह पर आपको ढेरों वैराइटी मिलेगी साथ ही ये सभी आपको काफी ज़्यादा पसंद भी आएगी। लेकिन आप यहाँ की वैराइटी के बीच कंफ्यूज भी हो सकते हैं क्योंकि यहाँ आपको मिलने वाली सभी तरह के शेक्स और कॉफ़ी अलग अपना टेस्ट और फ्रेशनेस रखते हैं।

कानपुर का ड्रिंक एंड ड्रीम नियर वीरजी मलाई चाप वाले, किदवई नगर, में स्थित है। जहाँ आप अपना मनपसंद शेक या कोल्ड कॉफ़ी आर्डर कर सकते हैं। यहाँ का एम्बियंस भी आपको काफी पसंद आएगा। ये बेहद शांत और लाइवली है। जहाँ पहुंच कर आपको काफी अच्छा लगेगा और आपको यहाँ पर जो शेक्स मिलेंगे वो काफी थिक होंगें और इनमे आपको काफी सारा फ्रूट का फ्लेवर भी मिलेगा। यहाँ आपको शेक्स, मॉकटेल्स और सलशीज़ मिल जायेंगीं। यहाँ आपको कानपुर का सबसे ज़्यादा थिक शेक मिलेगा। जो आपने पहले कभी नहीं पिया होगा।

कानपुर भी हमेशा से पाने लाजवाब खाने के लिए जाना जाता है। यहाँ का स्वाद आपको अपनी ओर ज़रूर खीचेगा। साथ ही हर गली नुक्कड़ पर कोई न कोई फेमस स्ट्रीट फ़ूड स्टाल भी आपको नज़र आ जाएगी। जिसमे आपको कई तरह का ज़ायका मिल जायेगा।

Tags:    

Similar News